फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jagran and Bhandara organized at Baba Mukteshwar Puri Math

Rewari News: बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ में जागरण व भंडारा आयोजित

Tue, 15 Sep 2026 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Jagran and Bhandara organized at Baba Mukteshwar Puri Math
बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ में भंडारा ग्रहण करते लोग। संवाद - फोटो : Samvad
कोसली। बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ में वार्षिकोत्सव के अवसर पर रविवार रात जागरण और सोमवार को हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। जागरण में सुरेंद्र भाटी, जयवीर भाटी, सरिता कश्यप, अर्जुन सिंह और मन्नू तंवर ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मठ परिसर में हवन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर हवन में आहुति डाली और परिवार व समाज में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मठाधीश शिवपुरी महाराज ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य पूजा-पाठ के साथ समाज में प्रेम, भाईचारे, सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करना भी है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर के महंत रामदास ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। श्रद्धालुओं की सेवा और भंडारा सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed