फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jagmohan honored for promoting greenery and greenhouses

Rewari News: हरियाली और ग्रीनहाउस को बढ़ावा देने पर जगमोहन सम्मानित

Tue, 27 Oct 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 27 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Jagmohan honored for promoting greenery and greenhouses
जगमोहन को सम्मानित करते अशोक प्रधान। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। हरियाली बढ़ाने और अरावली क्षेत्र में किफायती ग्रीनहाउस उपलब्ध कराने के प्रयासों के लिए युवा उद्यमी जगमोहन यदुवंशी को सम्मानित किया गया। सेक्टर-5 स्थित जेएमजी चौक के निकट आयोजित समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अशोक प्रधान ने कहा कि बढ़ते वायु, ध्वनि और जल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। अरावली क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने ग्रीनहाउस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जगमोहन यदुवंशी के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

समारोह में दिल्ली के सराय काले खां से गुरुग्राम, मानेसर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, शाहजहांपुर और नीमराना तक प्रस्तावित आरआरटीएस रेल परियोजना को जल्द धरातल पर लाने की मांग भी उठाई गई। उपस्थित लोगों ने प्रस्ताव पारित कर हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों तथा प्रधानमंत्री से परियोजना में हो रही देरी पर संज्ञान लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगमोहन यदुवंशी ने कहा कि हरियाली और ग्रीनहाउस के प्रति लोगों को जागरूक करने के प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने लोक सेवा मंच के जनहित कार्यों में सहयोग देने की बात भी कही। कार्यक्रम में विकास यादव, जितेंद्र कुमार, रवि, राजेंद्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed