फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It rained intermittently throughout the day

Rewari News: पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही बूंदाबांदी

Mon, 14 Jul 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 14 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
It rained intermittently throughout the day
फोटो : 31धारूहेड़ा में हाईवे के पास भरा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में सोमवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। जिले में कुल 25 मिमी बारिश हुई। शहर में सड़कों पर जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
सोमवार को पूरे दिन हुई बूंदाबांदी से मौसम भी सुहाना बना रहा। सुबह 8 बजे बक रेवाड़ी में 26 एमएम और पाल्हवास में 66 एमएम और धारूहेड़ा में 24 एमएम बारिश हुई। जिले में औसतन 25 एमएम बारिश हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने मानसून से पहले जलनिकासी की व्यवस्था चाक-चौबंद करने की बात कहती है लेकिन हकीकत में हालात जस के तस है। बारिश थमने के घंटों बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पाती है, जिससे बाजारों और आसपास की गलियों में भी जलभराव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार राकेश और विकास ने बताया कि जलभराव से उनका व्यापार प्रभावित होता है और ग्राहकों का आना-जाना भी मुश्किल हो जाता है। फिलहाल आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed