फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It is very important to take necessary precautions to protect against Korana: DC

कोराना से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतना बेहद जरूरी:डीसी

Sat, 08 Jan 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
It is very important to take necessary precautions to protect against Korana: DC
रेवाड़ी। डीसी यशेन्द्र सिंह ने जिलावासियों से अपील की है कि कोविड-19 के ओमिक्रॉन संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। साथ ही प्रत्येक नागरिक को सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करना भी जरूरी है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन लोगों को ओमिक्रॉन संक्रमण से बचाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण प्रक्रिया के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर पात्र व्यक्ति को कोविड वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हम अपने व्यवहार को बदलकर कोरोना से लड़ने में कामयाब हो सकते हैं। इसके लिए हमें दो गज की दूरी, मास्क पहनना, लगातार हाथ साफ करना, आंख, नाक, मुंह को छूने से बचना, अनावश्यक यात्रा से बचना, इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत करना, भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहना, अपना और अपनों का ख्याल रखना आदि नियमों का पालन करके अपने आप को सतर्क एवं सुरक्षित रखना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव की रोकथाम के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। दोनों टीके लगवाएं, घर से बाहर फेस मास्क पहनकर ही निकलें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed