फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   It is time to choose a small government, fulfill responsibility

छोटी सरकार चुनने की आई बारी, निभाएं जिम्मेदारी

Fri, 11 Nov 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
It is time to choose a small government, fulfill responsibility
रेवाड़ी। जिले में सात खंडों के 361 सरपंच और 1325 पंच पदों के प्रत्याशियों के भाग्य के फैसली की घड़ी आ गई है। सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 559805 मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में आहुति डालेंगे। जिले में 662 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 52 संवेदनशील व 30 अतिसंवेदनशील बूथ हैं। हालांकि जिले की चार ग्राम पंचायतों के सरंपचों एवं 1847 पंचों को भी निर्विरोध चुना गया है। धारूहेड़ा खंड के गांव नंदरामपुराबास से सर्वाधिक 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिले में आठ हजार कर्मचारी चुनाव कार्य में लगाए गए हैं। जबकि पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

12 नवंबर को होने वाले सरपंच और पंच पद के चुनावों को पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है, जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां व प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। शुक्रवार को डीसी अशोक कुमार गर्ग व एसपी राजेश कुमार ने राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 रेवाड़ी व जैन स्कूल में चुनाव सामग्री वितरण प्रक्रिया का जायजा लिया। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला के खंड नाहड़ व जाटूसाना की पोलिंग पाटियों को जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी व खंड रेवाड़ी, खोल, बावल, डहीना व धारूहेड़ा की पोलिंग पार्टियों को सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय रेवाड़ी में चुनाव से संबंधित सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर पोलिंग पार्टी को चुनाव से संबधित जानकारी भी दी गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक गर्ग ने बताया कि प्रात: 6 बजे एजेंटों की उपस्थिति में मॉक पोल किया जाएगा। अगर कोई एजेंट सुबह 6 बजे नहीं पहुंचता है तो 10 मिनट इंतजार किया जाएगा। इसके बाद मॉक पोल शुरू कर दिया जाएगा।
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ पर रहेगी पुलिस प्रशासन की पैनी नजर
एसपी राजेश कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्यों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी पुलिस की रहेगी। इन बूथ पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और गांवों में पुलिस गश्त को बढ़ाया जाएगा। चुनाव में असामाजिक और आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों पर नजर रखने तथा किसी भी गैर कानूनी कार्य व अवैध गतिविधि होने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए।
पोलिंग बूथों पर बाधित नहीं होगी विद्युत आपूर्ति
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि पंच व सरपंच पद के लिए बनाए गए सभी पोलिंग बूथों पर बिजली की उपलब्धता के साथ रोशनी के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंच व सरपंच पद की मतगणना मतदान के उपरांत पोलिंग बूथों पर ही की जानी है, ऐसे में प्रशासन की ओर से प्रत्येक पोलिंग बूथ पर जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है ताकि मतदान प्रक्रिया व मतगणना में किसी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न न हो और मतगणना सुचारू व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि पोलिंग बूथ पर बिजली की इमरजेंसी व अल्टरनेट व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई ताकि मतदान व मतगणना प्रक्रिया बाधित न हो।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर कंट्रोल रूम स्थापित
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि प्रशासन की ओर पंचायत आम चुनाव के मद्देनजर सूचना तंत्र को मजबूत किया गया है। पंचायत चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया के निर्बाध, पारदर्शी, सफल और सुचारू संचालन के लिए जिला में दूरभाष नंबर 01274225257 पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है ताकि पंचायत चुनाव के मद्देनजर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सके।
दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था
दिव्यांग व चलने में असमर्थ मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने व ले जाने के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था मतदान केंद्र परिसर में की गई है ताकि दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहे और न ही उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बख्शे नहीं जाएंगे बोगस वोटर
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने पुलिस विभाग, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सभी खंड निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केंद्र पर किसी भी प्रकार अवांछित गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बोगस आईडी के आधार पर या फिर डुप्लीकेट मतदान करने वालों पर कड़ी नजर रखें और नियमों को तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

ये ग्राम पंचायतें चुनी गईं निर्विरोध
बावल खंड में दो ग्राम पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गईं। इनमें खिजुरी व गुजर माजरी का नाम शामिल है। जाटूसाना खंड में बाबडोली व रेवाड़ी खंड में मुंढालिया ग्राम पंचायतों को निर्विरोध चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed