फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Issuing gate passes is taking 10 minutes; farmers are stuck in queues of tractor-trolleys.

Rewari News: गेट पास कटने में 10 मिनट का लग रहा समय, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारों में फंसे किसान

Sat, 11 Apr 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Issuing gate passes is taking 10 minutes; farmers are stuck in queues of tractor-trolleys.
नई अनाज मंडी के बाहर लगी ट्रैक्टर की कतार। संवाद
रेवाड़ी। शहर की नई अनाज मंडी में शनिवार को किसानों की भारी भीड़ देखने को मिली। सरसों और गेहूं की आवक बढ़ने के चलते मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं जिससे किसानों को कड़ी धूप में इंतजार करना पड़ा। गेट पास कटवाने में प्रति किसान 5 से 10 मिनट का समय लग रहा था। इस वजह से किसान काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही। इस दौरान जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने प्रयास किए। मंडी में सरसों के करीब 750 गेट पास काटे गए और लगभग 12,400 क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई। अब तक कुल मिलाकर करीब 2 लाख क्विंटल सरसों मंडी में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

सरसों का उठान करीब 70 प्रतिशत तक हो चुका है जबकि बाकी फसल का उठान जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरसों की खरीद प्राइवेट हो रही है। वहीं गेहूं की आवक भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। शनिवार को गेहूं के 140 गेट पास काटे गए और करीब 3,600 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
धूप अधिक होने के कारण इंतजार करना काफी मुश्किल
किसान सुरेंद्र ने बताया कि गेट पास लेने और तौल प्रक्रिया में देरी के कारण उन्हें लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है जिससे उन्हें गर्मी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसान राजेश ने बताया कि गेट पास कटने में ज्यादा समय लग रहा है। धूप अधिक होने के कारण इंतजार करना काफी मुश्किल है। कई किसानों ने बताया कि सुबह से ही मंडी पहुंचने के बावजूद नंबर आने में काफी समय लग रहा है।

---------------
कोसली अनाज मंडी में गेहूं की खरीद में तेजी
कोसली अनाज मंडी में गेहूं की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। मंडी में कुल 10,087 क्विंटल गेहूं पहुंचा जिसमें से करीब 9 हजार क्विंटल की खरीद की गई। इस दौरान कुल 196 टोकन काटे गए। मंडी में बढ़ती आवक के साथ खरीद प्रक्रिया भी तेज गति से चल रही है जिससे किसानों को राहत मिल रही है। धूप तेज होने की वजह से नमी अब कम मिल रही है। इससे फसल की खरीद में तेजी लाई गई है।

नई अनाज मंडी के बाहर लगी ट्रैक्टर की कतार। संवाद

नई अनाज मंडी के बाहर लगी ट्रैक्टर की कतार। संवाद

नई अनाज मंडी के बाहर लगी ट्रैक्टर की कतार। संवाद

नई अनाज मंडी के बाहर लगी ट्रैक्टर की कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed