फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ipl match, one arrested, cash found

आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने का आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख रुपये बरामद

Wed, 14 Apr 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
ipl match, one arrested, cash found
रेवाड़ी। डीएसपी अमित भाटिया के नेतृत्व में जुआ व सट्टा खेलने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सीआईए रेवाड़ी की टीम ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा लगाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार लाख 9 हजार छह सौ रुपये बरामद किए है। आरोपी की पहचान मोहल्ला शुक्रपुरा निवासी मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अन्य सामान भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली कि शहर के मोहल्ला शुक्रपुरा स्थित एक मकान के चौबारे में आईपीएल क्रिकेट ट्राफी में मुंबई इंडियंस व केकेआर के बीच खेले जा रहे मैच पर मोबाइल फोन के माध्यम से एक युवक सट्टा खेल रहा है। सीआईए ने टीम का गठन कर बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास 4 लाख 9 हजार 600 रुपयेे, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किए है। आरोपी के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed