फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   investigation team taken hostage, foreman beaten and torn clothes

जांच टीम को बनाया बंधक, फोरमैन के साथ मारपीट कर फाड़े कपड़े

Tue, 12 Oct 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
investigation team taken hostage, foreman beaten and torn clothes
रेवाड़ी। जिले के गांव टींट में बिजली चोरी पकड़ने गई निगम की टीम में शामिल उपमंडल अधिकारी व सहायक लाइनमैन को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। कुछ लोगों ने दोनों के साथ मारपीट भी की। मारपीट में निगम कर्मचारियों के कपड़े भी फट गए। कुंड चौकी पुलिस ने गांव में पहुंचकर निगम कर्मचारियों को छुड़ाया। पीड़ित कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत दी है। एक आरोपी दिल्ली पुलिस में कार्यरत है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गोठड़ा पावर हाउस के उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) आशीष मित्तल के नेतृत्व में फोरमैन हरिओम, सहायक लाइनमैन नवीन, मुकेश, मनीष व चालक अजीत सोमवार की सुबह खोरी बस स्टैंड के समीप गांव टींट निवासी गिरधारी लाल के मकान में बिजली चोरी की सूचना के बाद कार्रवाई करने पहुंचे थे। टीम को पता चला था कि यहां ट्यूबवेल व मकान में बिजली चोरी की जा रही है। टीम मौके पर पहुंची तो वहां बिजली चोरी करके आटा चक्की सहित कई उपकरण चलाए जा रहे थे। टीम ने मकान में लगे मीटर की जांच शुरू की। मीटर को उखाड़ने के दौरान वहां मौजूद दिनेश, मनीष उर्फ बंटी व गिरधारी लाल ने हमला कर दिया। मारपीट होते देखकर बिजली कर्मचारियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन एसडीओ आशीष मित्तल व एएलएम मनीष को कमरे में बंधक बना लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने एसडीओ व एएलएम का मोबाइल छीन कर तोड़ दिया। मोबाइल में बिजली चोरी की वीडियो बनाई हुई थी। आरोपी मनीष दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। फोरमैन हरिओम ने एक व्यक्ति के घर में छिप कर अपना बचाव करने का प्रयास किया। आरोपी वहां भी पहुंच गए और हरिओम के साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। अन्य कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कुंड चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एसडीओ व सहायक लाइनमैन को छुड़ाया। पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। कुंड चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रहे है बिजली चोरी पकड़ने वाली टीम पर हमले
दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। पिछले महीने भी कोसली क्षेत्र में चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम पर हमला हुआ था। बाकायदा केस भी दर्ज हुआ, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने कई दिनों तक धरना भी दिया था।

वर्जन--
पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपियों ने बिजली निगम की टीम के साथ मारपीट की। कुंड चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- राजेश, एसआई, कुंड थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed