फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Investigation into the explosion continues, cause still a mystery

Rewari News: विस्फोट की जांच जारी, कारण अब भी रहस्य

Tue, 07 Jul 2026 06:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 07 Jul 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Investigation into the explosion continues, cause still a mystery
हंस नगर में विस्फोट वाले घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हंस नगर स्थित एक मकान में रविवार को हुए विस्फोट की जांच अभी भी जारी है लेकिन हादसे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं घटनास्थल के पास अब खुदाई कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जमीन के नीचे पहले से कोई गैस पाइप लाइन या अन्य लाइन है या नहीं।
संवाद की टीम जब मंगलवार को घटनास्थल पहुंची तो वहां कुछ कर्मचारी मकान के समीप खुदाई कर रहे थे। कर्मचारी करीन ने बताया कि उन्हें यह जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है कि जमीन के नीचे कोई पाइप लाइन दबी तो नहीं दबी है। जब दूसरे कर्मचारी वाहिद से पूछा गया कि क्या किसी पाइप लाइन में गैस रिसाव की आशंका है, तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वे केवल खुदाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास से गुजर रही सुनीता देवी ने बताया कि विस्फोट से तीन-चार दिन पहले से पूरे क्षेत्र में गैस जैसी तेज बदबू महसूस हो रही थी। अब विस्फोट के बाद से बदबू काफी कम हो गई है। हादसे के बाद कनेक्शन बंद कर दिया गया। इसके कारण बदबू में कमी आई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि विस्फोट किस कारण हुआ, इसका सही पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी डिंपल का कहना है कि यदि गैस कनेक्शन बंद होने के बाद बदबू कम हुई है तो इससे यह संभावना है कि क्षेत्र में गैस का रिसाव हो रहा था। अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही निकाला जाना चाहिए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि उनकी ड्यूटी घर के बाहर लगी है। हादसे के कारण का अभी भी पता नहीं चला है।
---------------

प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव की आशंका

दूसरी ओर पुलिस अपनी प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव की आशंका से इनकार नहीं कर रही है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि बिना फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। इसलिए अभी हादसे के वास्तविक कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस मामले में आईजीएल प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। हालांकि हादसे के अगले दिन कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। उस समय उनका कहना था कि उनकी गैस पाइप लाइन सुरक्षित है। उसमें विस्फोट नहीं हुआ। अधिकारियों ने तर्क दिया था कि यदि पाइप लाइन में विस्फोट होता तो उसमें स्पष्ट क्षति दिखाई देती, जबकि मौके पर ऐसा कोई संकेत नहीं मिला। फिलहाल क्षेत्र के लोग भी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

----------------
पूर्व सैनिक के घर हुआ था धमाका

रविवार शाम करीब सवा चार बजे पूर्व सैनिक सतबीर सिंह सीआरपीएफ जवान जयभगवान के साथ अपने घर पर थे। पत्नी मधु और दो वर्षीय भतीजी खुशी भी घर पर थी। बेटी तन्नु कमरे में कपड़े प्रेस कर रही थी। अचानक तन्नु के कमरे में जोर का धमाका हुआ। तन्नु की हालत अभी स्थिर नहीं है। बाकी की हालत में सुधार हुआ है।

वर्जन
प्रारंभिक जांच में गैस लीकेज से विस्फोट होने की आशंका है। अभी फॉरेंसिक टीम की फाइनल रिपोर्ट आनी है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।-सुरेंद्र श्योरण, डीएसपी

हंस नगर में विस्फोट वाले घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद

हंस नगर में विस्फोट वाले घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद

हंस नगर में विस्फोट वाले घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद

हंस नगर में विस्फोट वाले घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद

हंस नगर में विस्फोट वाले घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद

हंस नगर में विस्फोट वाले घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद

हंस नगर में विस्फोट वाले घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद

हंस नगर में विस्फोट वाले घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed