फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Inter-college sports competition at IGU starts tomorrow.

Rewari News: आईजीयू में अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिता कल से

Sat, 12 Sep 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 12 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Inter-college sports competition at IGU starts tomorrow.
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं एवं चयन परीक्षणों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय खेल परिषद की ओर से 14 से 25 सितंबर तक विभिन्न महाविद्यालयों में टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं पुरुष एवं महिला वर्ग में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। विश्वविद्यालय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने सभी महाविद्यालयों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। खेल विभाग के निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि अंतर कॉलेज प्रतियोगिताओं के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अंतर विश्वविद्यालय स्तर के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम:
टेबल टेनिस की प्रतियोगिता 14 सितंबर को केएलपी कॉलेज रेवाड़ी में होगी। कबड्डी 16 व 17 सितंबर को राजकीय महाविद्यालय खड़कड़ा, शतरंज 21 सितंबर को राजकीय महिला महाविद्यालय बावल और वॉलीबॉल 24 व 25 सितंबर को वाईडीसी कॉलेज नारनौल में आयोजित होगी। सभी प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे शुरू होंगी। प्रतिभागियों को पहचान पत्र और पात्रता प्रपत्र साथ लाना होगा। टीम के साथ कॉलेज प्रबंधक या इंचार्ज की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। चयन परीक्षण के लिए प्रति प्रतिभागी 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed