फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instructions to DDPO for cleaning of pond and drain

Rewari News: डीडीपीओ को जोहड़ और नाली की सफाई करवाने के निर्देश

Mon, 16 Feb 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Instructions to DDPO for cleaning of pond and drain
समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : प्रशासन - फोटो : छात्रा की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
रेवाड़ी। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

शिविर में गांव मोहनपुर में नाली की जाली टूटने की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को नाली की सफाई करवाने के निर्देश दिए। गांव महेश्वरी में खेतों में नालियों का गंदा पानी आने से फसल खराब होने की शिकायत की गई। डीसी ने जांच करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गांव लिलोढ़ में जोहड़ में गंदे पानी की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को जोहड़ की सफाई करवाने को कहा है। इन शिकायतों के अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली और पुलिस संबंधित शिकायतें आईं।
विज्ञापन

डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारी को तय समय में समाधान करवाकर समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार व डीएसपी पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed