फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instructions to complete the construction of old age home soon

ओल्ड ऐज होम का निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश

Mon, 06 Sep 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the construction of old age home soon
निर्माणाधीन ओल्ड ऐज होम का निरीक्षण करते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव विनीत - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव विनीत गर्ग ने सोमवार को शहर के मॉडल टाउन में निर्माणाधीन ओल्ड ऐज होम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

प्रधान सचिव विनीत गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ओल्ड ऐज होम के निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। इसके निर्माण कार्य में तेजी लाकर इस कार्य को शीघ्र पूरा कराएं।
विज्ञापन

एसडीएम रविंद्र यादव ने प्रधान सचिव को बताया कि 12 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से ओल्ड ऐज होम का तीन मंजिला आधुनिक भवन बनाया जा रहा है। जिसमें 184 बेड की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि इस ओल्ड ऐज होम का क्षेत्र 65132 स्क्वायर फिट है। इसमें फिजियोथैरेपी सेंटर, डे-केयर सेंटर, ऑब्जर्वेशन रूम, एक्टिविटी रूम, डाइनिंग रूम, बहुउद्देशीय हॉल और प्रत्येक फ्लोर पर किचन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस भवन में डीएसडब्ल्यूओ का कार्यालय भी होगा, जो ओल्ड ऐज होम की देखभाल का कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओल्ड ऐज होम के निरीक्षण उपरांत प्रधान सचिव विनीत गर्ग ने लोक निर्माण विश्राम गृह में समाज कल्याण व कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमें सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशनों व दोनों विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को अच्छे से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एचपी बंसल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू बाला, जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग सचिन भाटी, जेई मंजू व सुनील आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed