फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instructions for speeding up development projects

Rewari News: विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

Thu, 06 Mar 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 06 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Instructions for speeding up development projects
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में सीएम विंडो, सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर, समाधान शिविर में आई शिकायतों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर शिकायतों को दूर नहीं करने पर संबंधित कर्मचारी के वेतन में कटौती की जाए। अधिकारी शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लें, इसमें कोताही न बरतें। सीएम विंडो का निवारण होने उपरांत एक्शन टेकन रिपोर्ट अवश्य अपलोड की जाएं। प्राप्त शिकायत के संदर्भ में एटीआर के साथ सही दस्तावेज ही पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। इस अवसर पर जनसंवाद पोर्टल, एसएमजीटी, सीपी ग्राम व आरटीएस बारे भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर में अभी तक लगभग 3000 शिकायतें आ चुके हैं। इनमें से 182 शिकायतें अलग अलग कारणों से लंबित है। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के लंबित होने का कारण पूछा और इनका निपटारा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि, डीएमसी राहुल मोदी, रेवाड़ी एसडीएम सुरेंद्र सिंह, कोसली एसडीएम विजय कुमार यादव, सीटीएम प्रीति रावत सहित संबंधित विभाग से अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed