{"_id":"67a25a7f55007225dd01db12","slug":"instructions-for-action-on-complaint-of-student-not-getting-scholarship-rewari-news-c-198-1-rew1001-214847-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थी को वजीफा नहीं मिलने की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थी को वजीफा नहीं मिलने की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश
Tue, 04 Feb 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 18मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। लघु सचिवालय के सभागार में मंगलवार को आयोजित समाधान शिविर में अवैध कब्जे, बिजली बिल और वजीफा नहीं मिलने के अलावा अन्य तरह की समस्याएं आईं। एक विद्यार्थी को वजीफा नहीं मिलने की शिकायत पर डीसी ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में उपायुक्त अभिषेक मीणा ने लोगों की कई समस्याओं का समाधान किया। एक शिकायतकर्ता ने बिजली का बिल भरने में आ रही समस्या से अवगत कराया। उपायुक्त ने विभाग को किस्तों में बिजली का बिल लेने के निर्देश दिए। गांव बुडौली में रास्ते पर कब्जा करने की शिकायत पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे मौके पर जाकर जांच करें और कब्जा हटवाए। 12वीं कक्षा के एक विद्यार्थी को स्कॉलरशिप न मिलने की शिकायत पर उपायुक्त ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने समाधान शिविर की शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया शुरू की। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, पेयजल, सीवर, बिजली विभाग, पुलिस, नगर निगम, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, पैमाइश, अवैध कब्जे, प्रॉपर्टी आईडी इत्यादि से संबंधित शिकायतें अधिक आ रही हैं। डीसी ने बताया कि नागरिक हर कार्य दिवस सुबह 10 से 12 बजे तक अपनी शिकायत या समस्या को सादे कागज पर लिखकर समाधान शिविर में आ सकते हैं।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय, उपमंडल मुख्यालय, नगर परिषद व नगरपालिका कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में एक छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित शिकायतों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर शिकायतों का निपटारा कर रहे है। इस दौरान उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह, नगराधीश प्रीति रावत सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।