{"_id":"68b9e1a82d000c2a8f03e3c4","slug":"instructions-for-action-on-complaint-of-illegal-occupation-of-park-rewari-news-c-198-1-rew1001-225161-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पार्क पर अवैध कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पार्क पर अवैध कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश
Fri, 05 Sep 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 9लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में समस्या लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : डीपीआर
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सेक्टर-18 स्थित महिला महाविद्यालय के पास पार्क पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने एचएसवीपी के अधिकारियों को कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।
गांव ठोठवाल में बीपीएल कॉलोनी की मेन वायर पर गिरे पेड़ को हटवाने का भी निर्देश दिया। गांव नैचाना से बावल रोड पर बने गड्ढों की मरम्मत कराने, गोकलगढ़ में जल निकासी का प्रबंध करने और गांव गोकलगढ़ में बाईपास की ग्रीन बेल्ट पर हो रहे कब्जे को हटाने का भी निर्देश दिया।
डीसी ने कहा कि शहर के लक्ष्मीनगर में पेयजल की जांच कराकर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की जाए। पटवारियों से कहा कि वे गांव-गांव जाकर खराब हुई फसल की जांच कर रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसपी हेमेन्द्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान सहित सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।