फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instead of MA Economics, now the degree of MSc Economics will be available

एमए अर्थशास्त्र की बजाय अब एमएससी अर्थशास्त्र की मिलेगी डिग्री

Fri, 25 Feb 2022 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Instead of MA Economics, now the degree of MSc Economics will be available
मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) की अकादमिक शाखा 14वीं अकादमिक परिषद की बैठक कुलपति प्रो. एसके गक्खड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शैक्षणिक मामलों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि नई शिक्षा नीति को विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों तथा संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2022-23 से ही लागू किया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग से स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थियों को एमए अर्थशास्त्र की बजाय अब एमएससी अर्थशास्त्र की डिग्री मिलेगी। इसके लिए पाठ्यक्रम को स्वीकृति प्रदान की गई। विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वर्तमान की फीस वापस लेने से संबंधित नियमों को संशोधित करते हुए नये नियम बनाए गए जिससे विद्यार्थियों को फीस वापस करवाने के बारे में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों में पीएचडी में दाखिले के लिए बनाए गए अध्यादेश में सत्र 2021-22 के लिए समीक्षा की गई। नए अध्यादेश और पाठ्यक्रम को स्वीकृति प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न महाविद्यालयों को नए पाठ्यक्रमों के साथ विभिन्न संकायों की सीटों की वृद्धि करने पर सहमति दी गई। विश्वविद्यालय के विभिन्न शिक्षण विभागों के परीक्षाओं की योजना और पाठ्यक्रम को अनुमति प्रदान की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नये शिक्षा महाविद्यालयों को खोलने के लिए उन्हें अस्थायी मान्यता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर कुलपति प्रो. एसके गक्खड़ ने कहा कि बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय से विद्यार्थियों को लाभ होगा और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने बताया कि नये महाविद्यालय खोलना, नये पाठ्यक्रमों व सीटों में वृद्धि करने से दाखिले से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed