{"_id":"67251ee23ab032e8f60bfcd0","slug":"inspection-team-will-enter-the-field-from-this-month-schools-will-be-inspected-rewari-news-c-198-1-fth1001-211157-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: इस माह से फील्ड में उतरेगी निरीक्षण टीम, स्कूलों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: इस माह से फील्ड में उतरेगी निरीक्षण टीम, स्कूलों की होगी जांच
Sat, 02 Nov 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 02 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय। संवाद
रेवाड़ी। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत अब राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जांच करने के लिए टीम बनाई जाएगी। जांच डीईओ टीम के साथ करेंगे। विद्यार्थियों से विषय से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद अध्यापकों के साथ शैक्षणिक स्तर को लेकर चर्चा होगी। टीम में विषयों के विशेषज्ञ होंगे। टीम विद्यालय शुरू होने पर आएगी और दोपहर को विद्यार्थियों के लिए तैयार होने वाले मिड-डे मील में मिलने वाले भोजन को भी चेक करेगी। शिक्षा विभाग की तरफ से नवंबर के दूसरे सप्ताह में निरीक्षण प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। जिले में 620 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी शामिल हैं।
बता दें कि राज्य सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत निपुण भारत मिशन के माध्यम से प्राथमिक स्कूलों में बाल वाटिका से लेकर 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों के पढ़ने, लिखरे, सीखने और संख्या ज्ञान में कक्षास्तर पर दक्ष होना चाहिए। इसके लिए सीएसएफ, लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन और संपर्क फाउंडेशन शिक्षा विभाग के साथ काम कर रहा है। विशेषज्ञों की टीम निपुण हरियाणा मिशन के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति परखने के लिए स्कूलों का निरीक्षण करेगी।
इंसेट
इन बिंदुओं पर विशेषज्ञ करेंगे जांच
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक विद्यालयों में साफ-सफाई की जांच की जाएगी। इसके अलावा यह भी जांचा जाएगा कि पीने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं। इसके अलावा टीम स्कूल में अन्य सुविधाओं के बारे में भी पता करेगी। यदि किसी विद्यार्थियों को किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल पा रही है तो कर्मचारियों को सुधारने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- --
वर्जन :
जिले के राजकीय विद्यालयों में निरीक्षण किया जाएगा। इसमें विषयों के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। विद्यालयों में टीम भोजन की भी व्यवस्था जांचेगी।-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी