{"_id":"590cc4684f1c1b4a63443850","slug":"inleegle-wine-sell-five-victime-arest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बेचते पांच आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब बेचते पांच आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शराब तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत वीरवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को अलग-अलग स्थानों से काबू किया। आरोपियों के कब्ज से 80 बोतल शराब भी बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार शराब तस्कर पर शिकंजा कसते हुए वीरवार को
धारूहेड़ा थाना पुलिस ने खटावली निवासी महेन्द्र को 14 बोतल देशी व 4 बोतल अंग्रेजी शराब सहित खलियावास गांव से और बावल थाना पुलिस ने आनंदपुर निवासी मांगेराम को 15 बोतल देशी शराब सहित रसियावास गांव से गिरफ्तार किया है। इसी तरह कोसली थाना पुलिस ने कोसली निवासी राहुल को 15 बोतल देशी शराब सहित कोसली से और रोहड़ाई थाना पुलिस ने हांसावास निवासी प्रदीप को 18 बोतल देशी शराब सहित गांव उष्मापुर गिरफ्तार किया है। वहीं शहर थाना पुलिस ने नई आबादी निवासी हिमांशु उर्फ नेपाली को 14 बोतल सहित मोहल्ला तेजपुरा से गिरफ्तार किया है।
शराब पीकर हंगामा करने वालों को दबेचा
धारूहेड़ा, कोसली, सदर व सिटी पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने के मामले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोसली थाना पुलिस ने रामगढ़ खेड़ी निवासी अशोक कुमार को उसी के गांव से, सदर थाना पुलिस ने दुर्गा कॉलोनी गोकलगढ़ निवासी रोहतास व धनंजय को गोकलगढ़ से, शहर थाना पुलिस ने बड़ा तालाब गुर्जरवाड़ा निवासी सागर को अग्रसेन चौक से गिरफ्तार किया है। इसी तरह धारूहेड़ा थाना पुलिस ने यूपी के जिला ऐटा व हॉल हाउसिंग बोर्ड धारूहेड़ा निवासी गौरीलाल को हाउसिंग बोर्ड धारूहेड़ा से तथा मीरपुर निवासी कृष्ण को उसी गांव से गिरफ्तार किया है।