फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   INLD is the only good option in Haryana: Abhay Singh

हरियाणा में इनेलो ही एकमात्र अच्छा विकल्प : अभय सिंह

Thu, 23 Mar 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 23 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
INLD is the only good option in Haryana: Abhay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा में इनेलो ही एकमात्र अच्छा विकल्प है जो हर वर्ग के लोगों को मान-सम्मान देते हुए उनके हित में कार्य कर सकती है। ये बात इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने रेवाड़ी के बार रूम में कहीं।
अपनी पदयात्रा के 26वें दिन रेवाड़ी के बार रूम में पहुंचे चौटाला ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इसके बाद यात्रा ने प्रस्थान किया। यात्रा का दोपहर का ठहराव बनीपुर गांव में पूर्व सरपंच सुमेर सिंह की ओर से किया गया। अभय चौटाला की परिवर्तन यात्रा का गांव चांदपुर की ढ़ाणी, बिठवाना सुठानी सुठाना, जलियावाला बावल आंबेडकर पार्क, साबन चौक, आदि गांवों में स्वागत किया गया। चौ. अभय चौटाला का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। जहां-जहां से यह यात्रा गुजरी लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और अभय चौटाला के समर्थन में जयघोष करते हुए पुष्पवर्षा भी की।
विज्ञापन

इस दौरान अभय चौटाला ने कहा कि यह परिवर्तन पदयात्रा सत्ता के लिए नहीं बल्कि चौ. देवी लाल के सपनों को साकार करने के लिए शुरू की गई है। इनेलो की सरकार बनने पर लोगों को विकास, किसानों को सुविधाओं, युवाओं को रोजगार के लिए, मजदूरों को काम के लिए, बुजुर्गों को सम्मान के लिए तरसना नहीं पड़ेगा। आम लोग वर्तमान सरकारों को देश और प्रदेश देख चुके हैं और अब इनसे छुटकारा चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो नेता ने कहा कि इन दिनों किसान अपनी खराब फसल को लेकर परेशान हैं मगर सरकार न तो गिरदावरी करवा रही है और न ही मुआवजा देने की कोई बात कह रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि प्रदेश में खराब हुए फसलों की विशेष गिरदावरी करवा कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।

पदयात्रा में डॉ. राजपाल यादव, रजवन्त डहीनवाल, संपत राम डहनवाल, रामकिशन छिल्लर, जगदीश डहीनवाल, नीरज डहनवाल, सुमेर सिंह बनीपुर, कमला शर्मा, एडवोकेट सतीश यादव मीरपुर, बीडी यादव, सतपाल यादव बिठवाना, नरेश यादव उत्तम नगर, जसवंत शाहपुर, जस्सू राव मीरपुर, संजय पहलवान, जितेंद्र देशवाल, विनोद शर्मा बावल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed