{"_id":"67d07fc5f0ff4842b70c996c","slug":"injured-girl-dies-while-getting-off-the-bus-rewari-news-c-198-1-rew1001-216411-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बस से उतरते वक्त घायल युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बस से उतरते वक्त घायल युवती की मौत
Tue, 11 Mar 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। चालक की लापरवाही के कारण चलती बस से उतरते वक्त घायल एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव पाल्हावास निवासी अनुष्का यादव के रूप में हुई है। अनुष्का बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी और खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रही थी।
पुलिस को दी शिकायत में गांव पाल्हावास निवासी अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को उनकी बेटी अनुष्का यादव रोडवेज बस में बैठकर घर आ रही थी। समय करीब 11:45 पर बस पाल्हावास बस स्टैंड के पास चलती बस में अनुष्का के गिरने की सूचना मिली। मौके पर जब अशोक कुमार पहुंचा तो मालूम चला कि बेटी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। जब वह ट्रामा सेंटर में पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया। अशोक कुमार का कहना है कि उसकी बेटी की मौत चालक की लापरवाही के कारण हुई है, क्योंकि बेटी के उतरते समय गाड़ी में गिरने से उसे काफी चोटें लग गई थी। फिलहाल पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।