{"_id":"665634bdd6d3b13b040cf6a7","slug":"information-given-to-women-to-avoid-crime-rewari-news-c-198-1-rew1001-204947-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महिलाओं को अपराध से बचने की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महिलाओं को अपराध से बचने की दी जानकारी
Wed, 29 May 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 29 May 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। महिला यात्रियों को अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करती महिला एएसआई रेखा कौशिक व उनकी टी
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने अपराध से बचाव के लिए महिलाओं को जागरूक किया। जीआरपी केएसएचओ भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में महिला एएसआई रेखा कौशिक व उनकी टीम ने रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों को महिला विरुद्ध अपराध, साइबर अपराध, नशा के दुष्परिणाम संबंध में जागरूक किया।
जीआरपी की टीम ने महिलाओं को आम जीवन में होने वाले अपराधों से बचाव व अपराध होने पर उनके निवारण सहित नशे के दुष्प्रभाव इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एक पढ़ी-लिखी नारी अपने अधिकारों को जानती है और वह किसी भी प्रकार के शोषण के विरुद्ध अपनी आवाज उठाने में समर्थ होती है। इसलिए आवश्यक है कि प्रत्येक महिला को अपने अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए ताकि वह इस समाज की बुराइयों से लड़ सके और अपने हक के लिए आवाज उठा सकें।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक महिला इस सामाजिक जीवन में अपने आसपास महिला विरुद्ध अपराध को देखती है, जिसमें महिला व लड़की से छेड़छाड़ इत्यादि। किसी भी महिला का शोषण कानूनी अपराध है। जीआरपी टीम ने बताया कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंसकर किस प्रकार अपने भविष्य को अंधकार में धकेल रही है। किशोरावस्था में नौजवान युवतियां भी शौकिया तौर पर नशा करना शुरू करती हैं परंतु धीरे-धीरे उन्हें इसकी लत पड़ जाती है जिसके पश्चात इसे छोड़ पाना उनके लिए बहुत मुश्किल कार्य हो जाता है।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं को पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल-112 सेवा के बारे में बताते हुए विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों/अपराधियों की पहचान व बचाव उनके निवारण इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर भी जागरूक किया गया।ल