फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Information about SME Exchange

Rewari News: एसएमई एक्सचेंज के बारे में जानकारी दी

Mon, 29 Sep 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 29 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Information about SME Exchange
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। सेवा पखवाड़ा के तहत जिला सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम केंद्र की ओर से कृषि विश्वविद्यालय बावल के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिलास्तरीय नीतिगत प्रसार कार्यशाला आयोजित की गई। इसका शुभारंभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम केंद्र के औद्योगिक विस्तार अधिकारी करण सिंह ने किया। उन्होंने पीएमएफएमई योजना और एसएमई एक्सचेंज के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने प्रतिभागियों को आरएएमपी कार्यक्रम समेत अन्य योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने एचईईपी 2020 और हरियाणा वस्त्र नीति के अंतर्गत विशेषकर रेवाड़ी जिले के ए-ब्लॉक के उद्योगों के लिए उपलब्ध प्रोत्साहन की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य जिले के उद्योगों को सरकार की नीतियों, प्रोत्साहन योजनाओं और सहयोगात्मक उपायों के बारे में जागरूक करना है, जिससे प्रतिस्पर्धा बढ़े, रोजगार सृजन हो और सतत औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएएमपी-एसपीआईयू कंसल्टेंट निशा सिंह ने आरएएमपी कार्यक्रम की जानकारी दी। एसपीएमयू प्रदीप कुमार ने पीएमएफएमई योजना की विशेषताएं बताईं। प्रियम पुरोहित ने एसएमई एक्सचेंज पर विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed