फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Indian Constitution is the best constitution in the world: MLA Laxman

भारत का संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान : विधायक लक्ष्मण

Tue, 25 Nov 2025 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Indian Constitution is the best constitution in the world: MLA Laxman
कार्यक्रम में संबोधित करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। आवाज फाउंडेशन की ओर से गांव बहोतवास भोंदू में जिलास्तरीय संविधान पर चर्चा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता भी मौजूद रहे। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को संविधान की प्रति भी भेंट की गई। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बीके निर्मला ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। ऐसे में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया जिसमें प्रत्येक नागरिक को आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। इसमें प्रत्येक देशवासी के अधिकार एवं कर्तव्यों का विस्तार से उल्लेख है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान के बूते ही आज छोटे से छोटा व्यक्ति देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों समेत मेधावियों का सम्मान भी किया।


इस मौके पर आवाज फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगत सिंह, पूर्व डीईओ जसवंत सिंह, पूर्व डिप्टी डीईओ हीरामणी, पूर्व बीईओ राजकुमार जलवा, रविंद्र आशावादी, रामानंद, रामचंद्र रंगा, राष्ट्रपति अवाॅर्डी सरपंच रोशनी देवी समेत काफी संख्या में संस्था पदाधिकारी, स्टाफ व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed