फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Increased number of tinea skin patients in civil hospital

नागरिक अस्पताल में टीनिया चर्म रोगियों की बढ़ी संख्या

Tue, 05 Oct 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Increased number of tinea skin patients in civil hospital
नागरिक अस्पताल में मरीजों को परामर्श देते चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज यादव। संवाद - फोटो : Rewari
बारिश में संक्रामक रोग बढ़ता जा रहा है। एक तरफ खांसी-जुुकाम के साथ वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं तो वहीं टीनिया चर्म रोग के भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फंगस किस्म की यह बीमारी बरसात में ज्यादा होती है। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इस बीमारी से पीड़ित 70 से 80 मरीज रोजाना आ रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश में आई नमी से खांसी-जुकाम व बुखार के रोगियों की संख्या में इजाफा हर रोज दर्ज किया जा रहा है। इस समय इन बीमारियों के नागरिक अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज आ रहे हैं। इसके साथ ही बारिश के कारण एक और बीमारी ने जोर पकड़ा है, जिसे मेडिकल साइंस में टीनिया नाम दिया गया है। इस बीमारी से मरीजों के शरीर पर लाल रंग के दाद किस्म के स्पॉट हो जाते हैं। फंगस किस्म की यह बीमारी बारिश के गंदे पानी से होती है। अस्पताल में चर्म रोग के करीब 250 मरीज रोजाना आ रहे हैं, जिनमें से 70 से 80 मरीज टीनिया नामक बीमारी से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन

एक से दूसरे को लगने वाली है यह बीमारी
मेडिकल साइंस में इस बीमारी को कम्युनिकेबल (प्रेषणीय) अर्थात एक से दूसरे मरीज को होने वाली बीमारी बताया गया है। बीमारी से ग्रस्त रोगी को जहां अपना बचाव करना होता है, वहीं दूसरों को भी बचाना होता है। दूसरों को बचाने के लिए विशेषतौर पर उससे अपने कपड़े बचाने होते हैं। कपड़ों के संपर्क में आने से यह रोग दूसरे तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में दी जा रही हैं दवाइयां
टीनिया के मरीजों के लिए अस्पताल में दवाइयां मौजूद हैं। मरीजों को काट्रिमोख्सिल की ट्यूब, खाने के लिए हाड्रोख्सिल की गोलियां व पेट के कीड़े मारने की एलबेंडाजोल की गोली दी जा रही है। पेट में कीड़े होने पर भी इस बीमारी के होने की आशंका जताई गई है।

बारिश में गंदगी होने से अकसर यह बीमारी होती है। बीमारी से बचने के लिए शरीर की सफाई रखना जरूरी है। बीमारी होने पर मरीज को अपने कपड़े अलग से गर्म पानी में धोने चाहिए और दूसरों के कपड़ों का उपयोग नहीं करा चाहिए। कपड़ों को पहनने से पहले प्रेस जरूर कर लेना चाहिए। समय पर दवाइयों का प्रयोग करना चाहिए।
डॉ. मनोज यादव, चर्म रोग विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed