फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Increase in fare due to increase in kilometer

Rewari News: किलोमीटर बढ़ाने से किराये में हुई वृद्धि

Tue, 22 Oct 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 22 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Increase in fare due to increase in kilometer
रेवाड़ी। रेवाड़ी बस स्टैंड पर बस पकड़ते यात्री। संवाद
रेवाड़ी। डहीना रेलवे स्टेशन के निकट शुरू हुआ रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ा रहा था। अब 5 रुपये किराये की वृद्धि यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद सीहा और डहीना के लिए रोड को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। वाहनों को सीहा बस स्टॉप के नजदीक से मसीत और कंवाली होते हुए डहीना निकाला जा रहा है। मसीत से कंवाली के बीच रोड बदहाल होने के कारण इस रूट से महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के बीच आवागमन करने वाले वाहनों को करीब आधे घंटे का समय ज्यादा लग रहा है।
विज्ञापन

प्राइवेट और अधिकांश रोडवेज बसें इसी रूट से होकर आवागम कर रही हैं। प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने किराया नहीं बढ़ाया, जबकि रोडवेज बसों में 5 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। सीहा बस स्टॉप को इस रूट से हटाकर बुड़ौली, औलांत, मोतला कलां व कंवाली से डहीना-महेंद्रगढ़ रूट बनाया गया है। इससे महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के बीच की दूरी लगभग 10 किलोमीटर तक ज्यादा हो गई। कागजों में रूट बदले जाने के बावजूद अधिकांश रोडवेज बसें मसीत रूट से निकल रही हैं। सीहा तक के यात्रियों की संख्या काफी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग को ही भारी पड़ रहा किराया

विभाग की ओर से इस रूट पर किराया बढ़ाने के बाद दैनिक सफर करने वाले यात्रियों ने रोडवेज बसों से सफर से किनारा करना शुरू कर दिया है। प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने न तो रूट बदला है और न ही किराये में वृद्धि की है। पांच रुपये बचाने के चक्कर में लोग प्राइवेट बसों का ही इंतजार करते हैं। इससे रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। रोडवेज की किराया वृद्धि प्राइवेट बस मालिकों के फायदे का सौदा साबित हो रही है। रोडवेज अधिकारियों को विभागीय घाटे से भी कोई सरोकार नहीं है।


वर्जन:

सीहा से डहीना के बीच सड़क बंद होने के कारण रूट बदला गया है। इससे बसों के किलोमीटर भी बढ़ गए हैं। इस कारण किराये में वृद्धि की गई है।

- देवदत्त, रोडवेज जीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed