फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Increase in corono infection, eight more infected found

कोरोनो संक्रमण में आई तेजी, आठ और संक्रमित मिले

Sun, 02 Jan 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Increase in corono infection, eight more infected found
युवती को वैक्सीन का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में कोरोना संक्रमण में तेजी आ गई है। रविवार को आठ और संक्रमित मिले हैं। इसे लेकर लोग दहशत में हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 13 हो गई है। वहीं दूसरी ओर ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए सरकार ने सोमवार से किशोरों को भी वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया है। जिले में 26 सेंटरों पर 5500 किशोंरों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। हालांकि कोविन एप के जरिए 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशालय की तरफ से 81 हजार 500 टीके लगाने का लक्ष्य मिला है। टीकाकरण के लिए बच्चों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, वोटर कार्ड या पैन कार्ड में से कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लेकर आना होगा। कोरोना के नियमों का पालन करने के साथ किशोरों को वैक्सीन लगाई जाएगी। कोरोना नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पहले चंडीगढ़ या दिल्ली सैंपल भेजे जाते थे, जिनकी रिपोर्ट आने में 2 हफ्तों से ज्यादा का समय लग जाता था। रोहतक में लैब स्थापित होने से काफी राहत मिली है। अब सैंपल रोहतक लैब में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

-----------------------------------------------
यहां लगाई जाएगी किशोरों को वैक्सीन
सेंटर का नाम कुल पहली डोज
नागरिक अस्पताल 200
एसडीएच कोसली 200
सीएचसी खोल 200
सीएचसी गुरावड़ा 200
सीएचसी नाहड़ 200
सीएचसी बावल 200
सीएचसी मीरपुर 200
यूपीएचसी आकेड़ा 200
हुडा डिस्पेंसरी सेक्टर-4 200
यूपीएचसी कुतुबपुर 200
यूपीएचसी राजीव नगर 500
पीएचसी डहीना 200
पीएचसी जाटूसाना 200
पीएचसी फतेहपुरी 200
पीएचसी गंगायचा अहीर 200
पीएचसी धारूहेड़ा 200
पीएचसी मसानी 200
पीएचसी भाड़ावास 200
पीएचसी संगवाड़ी 200
पीएचसी कसौला 200
पीएचसी टांकड़ी 200
पीएचसी बासदूधा 200
पीएचसी सीहा 200
पीएचसी बोहतवास अहीर 200
पीएचसी बव्वा 200
पीएचसी गुड़ियानी 200
------------------------------------------
1117 लोगों की रिपोर्ट लंबित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में रविवार को 1270 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 1117 की रिपोर्ट लंबित है। स्वास्थ्य विभाग के जिले में अभी तक 20 हजार 275 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 20012 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------
दिनांक सैंपलिंग हुई रिपोर्ट लंबित
2 जनवरी 1270 1117
1 जनवरी 1674 1548
31 दिसंबर 1377 1253
30 दिसंबर 1606 1444
29 दिसंबर 1568 1449
28 दिसंबर 1,939 1789
27 दिसंबर 1,588 1,333
26 दिसंबर 1,412 1,287
25 दिसंबर 1,425 1,318
24 दिसंबर 1,241 1,008
23 दिसंबर 1,729 1,587
22 दिसंबर 1,678 1,282
21 दिसंबर 1,678 1,411
20 दिसंबर 1,868 1,588
--------------------------------
वैक्सीन अपडेट
लाभार्थी कुल पहली डोज कुल प्रतिशत कुल दूसरी डोज कुल प्रतिशत
हेल्थकेयर वर्कर 6684 101.24 6484 98.21
फ्रंटलाइन वर्कर 8039 109.03 7808 105.90
18 से 44 आयुवर्ग 451765 100.37 352344 78.28
45 व इससे ऊपर 141354 94.22 117866 78.56
60 वर्ष से ऊपर 109099 109.08 90024 90.01
----------------------------------
कुल लाभार्थी 700141
कुल पहली डोज 716941- 102.40 प्रतिशत
कुल दूसरी डोज 574526- 82.06 प्रतिशत
कुल डोज 12291467
पुरूषों को लगी वैक्सीन 704648
महिलाओं को लगी वैक्सीन 586442
---------------------------------------
आज 18 प्लस वालों को लगेगी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 38 स्थानों पर 11940 लोगों को कोरोना की डोज लगाई जाएगी। जिले के नागरिक अस्पताल, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, गुरावड़ा, नाहड़, बावल, मीरपुर, यूपीएचसी आकेड़ा, राजीव नगर व कुतुबपुर, सेक्टर-4 स्थित हुडा डिस्पेंसरी, पीएचसी डहीना, जाटूसाना, फतेहपुरी, गंगायचा अहीर, धारूहेड़ा, मसानी, भाड़ावास, संगवाड़ी, कसौला, टांकड़ी, बासदूधा, सीहा, बोहतवास अहीर, बव्वा व गुडियानी में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।

----------------------------------------------------------------
कोट
जिले में प्रथम डोज का आंकड़ा 102.26 प्रतिशत हो गया है। अभियान के तहत जिले के 18 वर्ष से अधिक की आयु के सभी लोगों का टीकाकरण जारी है। अब तक 7,15,981 लोगों को प्रथम डोज व 5,72,053 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 102.26 प्रतिशत वयस्कों को टीके की प्रथम डोज लग चुकी है व 81.71 प्रतिशत आबादी को दोनों खुराक लग चुकी है। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 11 लाख 96 हजार 946 कोवि-शील्ड व 91 हजार 88 को-वैक्सीन की डोज शामिल है।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed