फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Incomplete flyover compounds difficulties for IMT; roads in bad shape due to heavy vehicles.

Rewari News: अधूरे फ्लाईओवर ने बढ़ाई आईएमटी की मुश्किलें, भारी वाहनों से सड़कें हुईं बदहाल

Wed, 10 Jun 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Incomplete flyover compounds difficulties for IMT; roads in bad shape due to heavy vehicles.
बनीपुर फ्लाईओवर का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
बावल। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 स्थित बनीपुर चौक पर दो वर्षों से अधूरा पड़ा फ्लाईओवर बावल औद्योगिक क्षेत्र (आईएमटी) के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। जाम से बचने के लिए भारी वाहनों का दबाव आईएमटी की सड़कों पर बढ़ने से सेक्टर-8 और 9 समेत कई प्रमुख सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन

इसको देखते हुए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने 31 करोड़ रुपये की लागत से इन क्षेत्रों में सीसी सड़कें बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बनीपुर चौक पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी के कारण बारिश के दिनों में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। जाम से बचने के लिए बड़ी संख्या में ट्रक और अन्य भारी वाहन बावल आईएमटी की सड़कों से होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी ट्रैफिक के दबाव ने औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों को नुकसान पहुंचाया है। पिछले दो वर्षों के दौरान कई सड़कें दो बार टूट चुकी हैं।
सबसे खराब स्थिति सेक्टर-8 और सेक्टर-9 की सड़कों की है। यहां कई हिस्सों में सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं। इससे स्थानीय उद्योगपतियों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें टूटने के कारण धूल, गड्ढों और जलभराव की समस्या भी बढ़ गई है।

हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार करीब 31 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-8 और सेक्टर-9 में सीसी (कंक्रीट) सड़कें बनाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और रेट अप्रूवल की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जा चुकी है।
------------
साठ-साठ मीटर चौड़ी चार सड़कों का होगा निर्माण

योजना के तहत करीब 60-60 मीटर चौड़ी चार प्रमुख सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ये सड़कें बनीपुर गांव, अनाज मंडी और बावल रोड को जोड़ती हैं और औद्योगिक क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। अधिकारियों का कहना है कि सरकार से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बरसात का मौसम शुरू होने के कारण अब काम मानसून के बाद शुरू होने की संभावना अधिक है। एचएसआईआईडीसी के एजीएम अशोक कुमार ने बताया कि सीसी रोड बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कर ली गई है। अब सीएम ऑफिस फाइल भेजी गई है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, काम शुरू हो जाएगा।

--------
फ्लाईओवर का निर्माण सवालों के घेरे में
दिल्ली-जयपुर एनएच-48 पर बनीपुर चौक स्थित फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी लगातार सवालों के घेरे में है। यह पुल वर्ष 2024 में बनकर तैयार होना था लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी निर्माण अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण स्थानीय लोगों और उद्योग जगत में नाराजगी है। यदि आगामी बरसात में सर्विस लेन फिर क्षतिग्रस्त होती है तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लगना तय है। ऐसी स्थिति में भारी ट्रैफिक एक बार फिर बावल आईएमटी की सड़कों से होकर गुजरेगा, जिससे नई बनने वाली सड़कों पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed