फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Include cleanliness and healthy eating habits: Dr. Shalini

स्वच्छता और खानपान की स्वस्थ आदतों को करें शामिल : डॉ. शालिनी

Mon, 17 Feb 2025 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Include cleanliness and healthy eating habits: Dr. Shalini
फोटो : 04स्कूल में छात्राओं को जागरूक करते हुए। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीपुर में सोमवार को मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कक्षा 9 से 12 की सभी छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्या डॉ. शालिनी पुरोहित ने अपने वक्तव्य में बताया कि माहवारी के दौरान शरीर में कुछ हार्मोनल बदलाव होते हैं। ये बदलाव माहवारी से हफ्तेभर पहले से होने लगते हैं, जिनके प्रति हर महिला का शरीर अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है। इन दिनों में विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिसमें स्वच्छता और खानपान की स्वस्थ आदतों का होना शामिल है।
विज्ञापन


कार्यक्रम प्रभारी डॉ. बबीता वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महावारी एक प्राकृतिक क्रिया है। इसके दौरान महिलाओं को साफ सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर वे ध्यान नहीं रखेंगी तो उन्हें संक्रमण और कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इस कार्यशाला में संगीता प्रवक्ता राजनीति विज्ञान और सुषमा प्रवक्ता भौतिकी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed