रेवाड़ी। बीबी हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की तरफ से धागों की उड़ान सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन रोटरी क्लब रेवाड़ी की प्रेसिडेंट नेहा शर्मा की तरफ से रिबन काटकर युगल विहार में किया गया। इस संस्था का उद्देश्य सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है चाहे वह किसी भी वर्ग की हो। कम से कम फीस में संस्था के द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
संस्था की प्रेसिडेंट नीरज राव के द्वारा मुख्य अतिथि को फूल माला व स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। आए हुए अन्य मेहमानों को एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने संस्था को सिलाई मशीन भी भेंट की। इस अवसर पर उपस्थित बीबी हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के सभी सदस्यों में नीरज यादव, संतोष यादव, भागेस यादव, पूनम यादव, लावण्या, पूनम यादव व अन्य मौजूद रहे।