फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In the meeting of the Municipal Committee, the councilors raised the problems of encroachment, cleanliness and street lights before the DMC.

Rewari News: नपा कमेटी की बैठक में पार्षदों ने डीएमसी के समक्ष उठाई अतिक्रमण, सफाई व स्ट्रीट लाइटों की समस्या

Wed, 26 Nov 2025 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
In the meeting of the Municipal Committee, the councilors raised the problems of encroachment, cleanliness and street lights before the DMC.
फोटो संख्या=68- पार्षदाें के साथ शहर ​के विकास कार्याें के  लिए  विचार-विमर्श करते डीएमसी---संव
महेंद्रगढ़। नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को जिला नगर आयुक्त ने शहर की समस्याओं को लेकर अधिकारियों व पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में नपा प्रधान, उप प्रधान व पार्षदों की ओर से शहर में बढ़ते अतिक्रमण, बदहाल सफाई व्यवस्था, खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

पार्षदों ने शहर में बिना नपा की अनुमति से चल रहे इमारतों व भवन निर्माण के कार्याें पर एतराज जताते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएमसी रणवीर सिंह ने अधिकारियों के आदेश दिए कि जो निर्माण नगरपालिका की अनुमति के बिना चलाया जा रहा है उन भवन मालिकाें को नोटिस दिए जाएं। तय मापदंडों पर खरे नहीं उतरने वाली इमारतों व भवनों को सील किया जाए।
विज्ञापन

शहर में की सफाई, विकास कार्यों एवं अतिक्रमण को लेकर विचार-विमर्श के बाद जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने शहर का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के बाद नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों व पार्षदों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में चल रहे अवैध निर्माण काे लेकर सख्ती से कार्रवाई करें। अवैध निर्माण करने वालों को दो बार नोटिस देकर उसे चेतावनी दे। अगर फिर भी नहीं मानते है तो तीसरा नोटिस देकर नगर पालिका की टीम बनाए उसके बाद निर्माण को बंद कर सील किया जाए।
शहर में अतिक्रमण के लिए एक टीम गठित करें। टीम के साथ अतिक्रमण को हटाया जाए। इसके अलावा शॉपिंग काॅम्प्लेक्स से बरामदों को भी खाली कराएं। दुकानों के बाहर पट्टी लगवाएं। अतिक्रमण को लेकर अधिकारी स्वयं मैदान में उतकर सख्ती करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना स्कीम के तहत जिन लाभार्थियों को पेमेंट नहीं मिली है उनका जल्द से जल्द समाधान करें। वार्ड नंबर छह व सात में सामुदायिक भवन बनाने व अन्य कार्याें को लेकर जल्द से जल्द एस्टीमेट बनाए जाने के निर्देश दिए गए।
----------------
एक सप्ताह बाद स्वयं करेंगे सफाई व स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण
पार्षदों की ओर से बदहाल सफाई व्यवस्था एवं खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की शिकायत पर अधिकारियों को जल्द हालात सुधारने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद स्वयं सफाई व स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी सख्ती बरती जाएगी। शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सभी का सहयोग की आवश्यकता है। वीरवार से सफाई अभियान में सभी पार्षद व चेयरमैन शामिल कर व्यवस्था को सुधारें। वह हर सप्ताह में शहर का निरीक्षण करेंगे व सफाई व्यवस्था को देखेंगे।

-----------------
नगर पालिका में लाइट न होने से कर्मचारियों ने अंधेरे में किया कार्य
जिला नगर आयुक्त ने नगर पालिका में पहुंचे तो कमरा नंबर एक, चार व पांच की लाइट ही गुल थी। बिजली न होने कर्मचारियों को भी एक घंटे तक अंधेरे में कार्य किया। पार्षद कक्ष में भी लाइट नहीं थी। पार्षदों ने जब यह शिकायत की तो डीएमसी के जाने के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई। पार्षदों ने कहा कि नगर पालिका कार्यालय में कुर्सियों की कमी है। बैठने के लिए कुर्सियां इधर -उधर से मंगवाई जाती है। इस मौके पर प्रधान रमेश सैनी, उप प्रधान मंजू, पार्षद अशोक सैनी, ममता सोनी, राजेश सैनी, सोनू, सीमा सैनी, सुरेंद्र फौजी, सुखबीर, मनोनीत पार्षद मुकेश, सचिव गौरव सांगवान, एमई राजेश कौशिक, जेई नवदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed