{"_id":"667881a8902415d0420876c4","slug":"in-muktiwada-a-young-man-was-taken-to-the-terrace-and-shot-rewari-news-c-198-1-rew1001-205916-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मुक्तिवाड़ा में युवक को छत पर ले जाकर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मुक्तिवाड़ा में युवक को छत पर ले जाकर मारी गोली
Mon, 24 Jun 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के मुक्तिवाड़ा मोहल्ले में एक युवक को उसके दोस्त के भाई ने घर की छत पर ले जाकर उसे गोली मार दी। उसके शरीर पर दो गोलियां लगी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
युवक को क्यों गोली मारी गई, इसका पता नहीं चल सका है। घायल युवक को गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में सिटी पुलिस ने हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला मुक्तिवाड़ा निवासी सारिका ने बताया कि वह पांच बहने हैं। मां ने मामा के बेटे नितीश (24) को गोद लिया है। नितीश रात करीब 9 बजे घर पर था। इसी दौरान गुर्जरवाड़ा निवासी विक्की घर पर आया। वह नितीश को किसी बहाने घर की छत पर ले गया। वहां दोनों आपस में बातें कर रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। जब उसने आवाज लगाकर पूछा तो नितीश को गोद में लेकर विक्की छत से नीचे आया। विक्की ने बताया कि नितीश छत से गिर कर घायल हुआ है। वह उसे बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान सारिका ने उसे रोक लिया। सारिका ने बताया कि नितीश खून से लथपथ था। विक्की बाइक लेकर फरार हो गया। जैसे-तैसे नितीश को गुरुग्राम स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया गया।
वहां डॉक्टर ने बताया कि नितीश को गोली लगी है। उसे दो गोलियां लगीं हैं। घटना की जानकारी होने पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में पूछताछ की। सारिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल अभी इतना ही पता चल पाया है कि रंजिशन वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।