{"_id":"6ab16e994a9110e66d0d2413","slug":"the-mla-launched-a-cleanliness-drive-by-rewari-news-c-198-1-rew1001-245861-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विधायक ने झाड़ू लगाकर चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विधायक ने झाड़ू लगाकर चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत करते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : ग्रामीण
कुंड। गांव खालेटा में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने राजकीय विद्यालय के सामने झाड़ू लगाकर ग्रामीणों के साथ सफाई अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों और घरों के आसपास साफ-सफाई रखने का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता और शौचालय निर्माण पर विशेष जोर दिया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सरकार की ओर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के साथ सार्वजनिक स्थानों की सफाई की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने ग्रामीणों को सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने के फायदे भी बताए। विधायक ने कहा कि खुले में शौच से मुक्ति मिलने से गांवों में स्वच्छ वातावरण बना है और बीमारियों से बचाव में भी मदद मिली है।
विज्ञापन
इस अवसर पर पंचायत समिति खोल की अध्यक्ष गोमती पवार, सरपंच सुनीता देवी, सरपंच अशोक यादव, पूर्व सरपंच सत्यरूप यादव, अधिवक्ता करुणा निधि शर्मा, बाबूलाल, मास्टर लक्ष्मी नारायण, प्रदीप यादव, ग्राम सचिव महेंद्र सिंह, सफाई कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।