फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In case of sampling failure, the concerned unit should be sealed

Rewari News: सैंपलिंग फेल होने पर संबंधित यूनिट को सील किया जाए

Thu, 18 May 2023 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
In case of sampling failure, the concerned unit should be sealed
रेवाड़ी। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जिला में प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में सख्ती से कदम उठाए जाएं। किसी भी रूप से नियमों की अनदेखी करने वालों पर ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाए। डीसी इमरान रजा बुधवार को संबंधित विभागों की बैठक बुलाकर मसानी बैराज में छोड़े जा रहे दूषित पानी की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को ठोस व प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। संबंधित विभाग मिलकर इस समस्या का समाधान करें ताकि आम नागरिकों को परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि मसानी बैराज में दूषित पानी जिसमें सीवरेज पानी, बरसाती और औद्योगिक पानी की क्षमता का आंकलन करना बेहद जरूरी है।डीसी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एनजीटी के आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करते हुए दूषित पानी की सेंपलिंग करें और मसानी बैराज में गंदा पानी छोड़ने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए चालान करें। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी रूप में एनजीटी के आदेशों की अवहेलना न हो। उन्होंने कहा कि सेंपलिंग फेल होने पर संबंधित यूनिट को सील किया जाए। संबंधित विभाग संयुक्त रूप से मिलकर एक्शन मोड में कार्य करते हुए विभागीय कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल की सेंपलिंग करें और एसटीपी निर्धारित मापदंड़ों अनुसार सही से चलें इसका भी पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि मसानी बैराज में किसी भी सूरत में गंदा पानी ना जाए। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई, एचएसवीपी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपने-अपने स्तर पर आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि मसानी बैराज में पानी की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए और विभाग अपने स्तर पर मॉनिटरिंग भी करें। बैठक में एसपी दीपक सहारण, एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, डीएमसी उदय सिंह, आरओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विनोद बालियान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed