फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In BJP district executive meeting, insisted on making Panna chief

Rewari News: भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में पन्ना प्रमुख बनाने पर जोर दिया

Fri, 19 May 2023 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
In BJP district executive meeting, insisted on making Panna chief
जिला कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते सह‌कारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल।
रेवाड़ी। भाजपा जिला कार्यालय में वीरवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनस्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, हरियाणा टूरिजम चेयरमैन डॉक्टर अरविंद यादव, सफाई आयोग चेयरमैन कृष्ण इंजीनियर, जिला प्रभारी मुकेश गौड़, जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान, प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली, सेवा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सतीश खोला, पूर्व संगठन मंत्री जगदीश मित्तल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा रामपाल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिंहराम मेहलावत जिला महामंत्री अशोक मुदगिल तथा ईश्वर चनिजा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक से पूर्व सभी पदाधिकारियों ने सांसद रतनलाल कटारिया के चित्र के आगे पुष्प अर्पित कर व 2 मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में पन्ना प्रमुख बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता जीएल शर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी पन्ना प्रमुख बनाने पर जोर दें। कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते है। बिना कार्यकर्ता के किसी भी पार्टी का कोई चुनाव जीतना असम्भव है।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश में मनोहर लाल की सरकार द्वारा बेहद सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। चेयरमैन अरविंद यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने का काम करें। जिला प्रभारी मुकेश गौड़ ने बताया कि आगामी प्रदेश द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है उसे घर-घर तक पहुंचाने के लिए एक विशेष अभियान पूरे माह तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने कहा कि हमारी तरफ से जिले में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। आगामी चुनाव में रेवाड़ी जिले में तीनों विधानसभा से विधायक बनेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्य्क्ष, मण्डल महामंत्री, संयोजक, सहसंयोजक व मोर्चा अध्य्क्ष व महामन्त्री सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed