{"_id":"6193fa1a7fc7006cc07007b8","slug":"in-a-minor-dispute-two-youths-were-attacked-with-sticks-also-fired-rewari-news-rtk630046155","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को अंतिम मौका
विज्ञापन
सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय। फाइल फोटो।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। स्नातक संकायों में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। इसके तहत विद्यार्थी विभिन्न कॉलेजों की रिक्त सीटों पर दाखिला ले पाएंगे। इसके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल भी खोल दिया है। इसके बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करके दाखिला लेने का मौका दिया गया है।
जिले की बात करें तो कई कॉलेजों के स्नातक संकायों में अभी तक काफी सीटें रिक्त बची हुई हैं। निदेशालय की तरफ से अनुदान प्राप्त और स्वपोषित कॉलेजों की मांग पर पोर्टल को दाखिले के लिए एक सप्ताह तक खोला गया है। अब विद्यार्थी फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से 22 नवंबर तक दाखिला ले सकेंगे। निदेशालय की तरफ से प्रतिदिन कॉलेजों के पोर्टल पर प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी, इसके बाद कॉलेज पहुंचकर अपना आवेदन प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे।
जिले में स्थित 18 राजकीय, सरकारी अनुदान प्राप्त और स्वपोषित कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों की 10 हजार से सीटें हैं। करीब दो माह तक दाखिला प्रक्रिया चलने के बावजूद जिले में प्रमुख कॉलेजों में जहां आठ से दस फीसदी सीटें खाली बची हुई हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में 15 से 20 फीसदी तक सीटें खाली हैं। इसके अलावा स्वपोषित कालेजों में तो यह संख्या अधिक है। दोबारा से पोर्टल खुलने से विद्यार्थियों को फायदा होगा। जिससे कि विद्यार्थी अपनी इच्छा अनुसार मनपसंद कालेज में दाखिला ले पाएंगे। इससे कालेजों में बची हुई रिक्त सीटों को भी भरा जा सकेगा। जो विद्यार्थियों के लिए भी दाखिला लेने का सुनेहरा मौका है।
विज्ञापन
-----------------
21 नवंबर तक होंगे नए आवेदन: उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों के लिए नए आवेदन हेतु पोर्टल को भी खोला गया है। आवेदन से वंचित विद्यार्थी 21 नवंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि जिन विद्यार्थियों ने पहले आवेदन किया हुआ है, उन्हें दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं है। वह पोर्टल पर कालेज और कोर्स की पसंद में संपादन कर सकेंगे। इसके पश्चात निदेशालय की तरफ से मौका नहीं दिया जाएगा।
स्नातक में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छा मौका है। जो विद्यार्थी किसी कारणवश अभी तक दाखिला नहीं ले पाए थे, वह आनलाइन आवेदन करके फिजिकल काउंसलिग के माध्यम से दाखिला ले सकते हैं। - डॉ. कृष्ण कुमार, नोडल अधिकारी राजकीय महाविद्यालय कंवाली।
-------------