फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   in 24 hour no any new positive case in rewari

24 घंटे में 470 लोगों की जांच, एक भी संक्रमित नहीं मिला, जिले में अब महज छह एक्टिव केस

Fri, 05 Feb 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
in 24 hour no any new positive case in rewari
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर खड़े मरीज। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने के आंकड़ा गिरकर शून्य पर पहुंच चुका है। वीरवार को 24 घंटे के दौरान कुल 470 लोगों की जांच की गई, इसमें एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला। अब जिले में महज 6 कोरोना एक्टिव केस रह गए हैं, वह भी होम आइसोलेशन में हैं। अर्थात एक भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। शुक्रवार को जिले भर में कोविड के हालात जानने के लिए सभी सीएचसी, पीएचसी व रेेवाड़ी व कोसली के नागरिक अस्पतालों में एक साथ करीब दो हजार लोगों के कोरोना सैंपल लिए जाएंगे। वहीं कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की तैयारी भी शुरू हो गई है, पहले चरण के करीब 5600 स्वास्थ्य कर्मियों में से चार हजार के टीकाकरण का दावा किया जा रहा है। शुक्रवार से दूसरे चरण में प्रशासनिक व पुलिस कर्मचारियों का पंजीकरण शुरू हो जाएगा। वहीं चिकित्सकों की सलाह है कि राहत जरूर मिली है, लेकिन कोरोना खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। बता दें कि कोरोनाकाल के दौरान जिले में कुल 11296 लोग पॉजिटिव पाए गए और 76 लोगों ने अपनी जान गंवाई।
विज्ञापन

-अन्य बीमारियों की ओपीडी दो हजार तक पहुंची
कोरोना केस जैसे-जैसे खत्म होते जा रहे हैं, अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक समय में सामान्य ओपीडी 100 से 200 तक रह गई थी, लेकिन अब एक बार फिर से ओपीडी 2000 हजार तक पहुंच गई है। नागरिक अस्पताल में सामान्य ऑपरेशन से लेकर आंख व अन्य सर्जरी भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में एक बार फिर से नागरिक अस्पताल में लोगों को सभी बीमारियों का उपचार मिलना शुरू होने से राहत मिली है।
विज्ञापन

-केएफटी व एलएफटी टेस्ट शुरू
करीब एक करोड़ रुपये की मशीन करीब 15 दिन पहले नागरिक अस्पताल में ट्रायल के रूप में लगाई गई थी। अब इस मशीन ने सुचारु रूप से काम करना शुरू कर दिया है। एक रीजेंट से जहां पहले 10 जांच होती थी, अब संख्या बढ़कर 30 हो गई है। जांच रिपोर्ट में आने में भी बेहद कम समय लगता है। अब लोगों को घंटों जांच रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लीवर फंक्शन टेस्ट (एलएफ्टी) व किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफ्टी) टेस्ट के लिए अब मरीजों को ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्लेटलेट्स नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में मिल सकेंगी
डेंगू मरीजों के लिए बेहद जरूरी प्लेटलेट्स अब नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में ही मिल सकेंगी। इससे पहले लोगों को हजारों रुपये खर्च कर निजी ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स खरीदनी पड़ रही थी। चंडीगढ़ से आई टीम ने ब्लड बैंक का निरीक्षण करने के बाद लाइसेंस जारी कर दिया है। अब लैब टेक्नीशियन चंडीगढ़ जांच प्रशिक्षण लेकर काम शुरू कर सकेंगे। बता दें कि अस्पताल में मशीन पहले ही आ चुकी है।

शुक्रवार को सभी सीएचसी, पीएचसी में एक साथ करीब दो हजार लोगों के कोरोना सैंपल लिए जाएंगे। आंकड़ा शून्य तक आ चुका है जो राहत की बात है, लेकिन अभी मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की सावधानी जरूरी है। नागरिक अस्पताल में लीवर व किडनी फंक्शन की ऑटोमेटिक मशीन से जांच शुुुरू कर दी गई है, अब मरीजों का रिपोर्ट के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डेंगू से बचाव के लिए प्लेटलेट्स भी सप्ताह के अंदर अस्पताल में मिलनी शुरू हो जाएंगे।
-डॉ. सर्वजीत थापर, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed