फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Impact in Bawal, India remained ineffectual in the city

बावल में असर तो शहर में बेअसर रहा भारत बंद

Mon, 27 Sep 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Impact in Bawal, India remained ineffectual in the city
जाम के कारण हाईवे पर कतार में खड़े वाहन। वाहन - फोटो : Rewari
जिले में बावल को छोड़ दिया जाय तो कहीं पर भी भारत बंद का असर नहीं दिखाई दिया। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और कोसली में भारत बंद सामान्य रहा, जबकि बावल में जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाजार पूरी तरह से बंद रहे।
विज्ञापन

भारत बंद के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली-जयपुर हाईवे बंद करने के अलावा हाईवे पर स्थित जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने सर्विस लेन को भी बंद कर रेवाड़ी-शाहजहांपुर रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया। किसान संगठनों ने रेवाड़ी-रोहतक रोड पर चालू टोल प्लाजा गंगायचा को फ्री कर दिया। किसानों के भारत बंद को देखते हुए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर पुलिस के जवानों के अलावा आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया था। बंद के दौरान सबसे व्यस्त दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रैफिक बाधित रहा। खबर लिखे जाने तक किसान हाईवे की दोनों लेन पर बैठे थे और सर्विस लेन खुली होने से दिल्ली से जयपुर की तरफ वाहन चींटी चाल से चल रहे थे। वहीं, जयपुर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को डायवर्ट करके रेवाड़ी-शाहजहांपुर मार्ग के जरिये निकाला जा रहा था, लेकिन सोमवार को सर्विस लेन को बंद कर दिया गया। वहीं शाहजहांपुर मार्ग को भी बंद किया गया। इस वजह से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भारी जाम लग गया।
विज्ञापन

टोल प्लाजा फ्री किया
कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा के तमाम टोल प्लाजा बंद हैं। रेवाड़ी के रोहतक रोड पर गंगायचा टोल प्लाजा के अलावा गुरुग्राम के खेड़ी दौला का टोल प्लाजा ही चालू हैं। सोमवार को किसान संगठनों ने गंगायचा टोल प्लाजा फ्री करवा दिया। सुबह बड़ी संख्या में किसानों के टोल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में नहीं दिखा भारत बंद का असर
किसानों के भारत बंद के आह्वान को भले ही विपक्षी दलों ने समर्थन दिया हो, लेकिन शहर में इसका असर नहीं दिखाई दिया। भारत बंद के एलान के कारण शहर में पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आई पर दुकानें और बाजार खुले हुए थे। रेवाड़ी शहर, कोसली व धारूहेड़ा में रोजाना की तरह सुबह बाजारों में दुकानें खुल गईं और ग्राहकों की चहल पहल बनी रही। शहर के अंदर किसान आंदोलन का कोई असर नहीं दिखाई दिया।

किसान आंदोलन के पीछ कांग्रेस के स्वार्थ की राजनीति : विधायक
कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद रेवाड़ी में पूरी तरह बेअसर रहा। बाजारों के खुलने व सभी सेवाओं के जारी रहने से किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले कांग्रेस व तथाकथित लोगों के चेहरे भी उजागर हो गए है। कांग्रेसियों ने बंद कराने में पूरा जोर लगाया, लेकिन जनता ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की असलियत के बारे में जनता जान चुकी है। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि इस बंद को कामयाब बनाने के लिए कांग्रेसियों ने पूरी ताकत लगा दी, लेकिन लोगों ने उनकी एक न सुनी। लोग समझ चुके हैं कि किसान आंदोलन के पीछे कांग्रेस के स्वार्थ की राजनीति काम कर रही है।

 किसानों के भारत बंद के कारण सुरक्षा बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मी। संवाद

किसानों के भारत बंद के कारण सुरक्षा बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : Rewari

किसानों के भारत बंद के दौरान कोसली में खुले बाजार। संवाद

किसानों के भारत बंद के दौरान कोसली में खुले बाजार। संवाद- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed