{"_id":"66a41dda29c8ce0166058ce4","slug":"illegal-cuts-made-on-both-sides-from-jaisinghpur-border-to-kasola-chowk-rewari-news-c-198-1-rew1001-207330-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जयसिंहपुर बॉर्डर से कसोला चौक तक दोनों तरफ बने अवैध कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जयसिंहपुर बॉर्डर से कसोला चौक तक दोनों तरफ बने अवैध कट
Sat, 27 Jul 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 27 Jul 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर 48 पर जगह-जगह बने अवैध कट से आए दिन हादसे होते रहते हैं। हाईवे पर जयसिंहपुर बॉर्डर से कसोला चौक तक 12 किलोमीटर के बीच 100 से अधिक अवैध कट हैं।
ढाबा संचालकों, दुकानदारों व पेट्रोल पंप संचालकों ने अपनी सुविधानुसार अवैध कट बना दिए हैं। हाल ही में एक गाड़ी चालक की दुर्घटना में मौत हो गई थी। अवैध कट से गुजर रही गाड़ी को बचाने के लिए वाहन चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया और गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया था। गंभीर चोटें लगने की वजह से चालक ने दम तोड़ दिया था। इसके बावजूद प्रशासन अवैध कट को बंद करने में नाकाम साबित हो रहा है।
प्रशासन अवैध कट भरने को लेकर कदम नहीं उठा रहा है। कुछ समय पहले अवैध कट को बंद किया गया था। इसके बाद फिर से सड़क के दोनों साइड लोगों ने दुकान के लिए अवैध कट को खोल दिया है। लोग ऐसा इसलिए करते हैं ताकि दुकानदारी चलती रहे। ऐसे लोगों का कहना है कि इससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है, लेकिन यह बात ठीक है कि अवैध कट नहीं होना चाहिए। इसका कोई हल निकलना चाहिए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी की निकासी के लिए नाला बनाया गया था, लेकिन नाले को मिट्टी से भर दिया गया। दुकान के लिए अवैध कट बनाकर लोगों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है। जयसिंहपुर मार्केट, ऑडी कट, बनीपुर चौक के दोनों साइड लोगों ने अपनी दुकान के सामने वाहनों के आने-जाने के लिए नाले में मिट्टी भर दी है।
वर्जन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अवैध कट को बंद किया जाएगा। जल्द ही लोगों को अवैध कट से छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।- योगेश पाठक, पीआईयू मैनेजर, एनएचएआई।