{"_id":"6954151886b35db10d0e368d","slug":"illegal-construction-demolished-with-bulldozer-in-bhurathla-rewari-news-c-198-1-rew1003-231262-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भूरथला में अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भूरथला में अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिराया
Tue, 30 Dec 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर। स्रोत : विभाग
कोसली। जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को भूरथला में अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई में जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की सहायता ली गई।
जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अनुरोध किया कि नियंत्रित और शहरी क्षेत्रों में कोई भी अवैध निर्माण न करें। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता सुनिश्चित करना अति आवश्यक है ताकि विभागीय कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कई बार अवैध कॉलोनी चलाने वाले प्रॉपर्टी डीलर आमजन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लॉट बेच देते हैं। जब खरीदार वहां निर्माण शुरू करता है तो उसे पता चलता है कि वह अवैध कॉलोनी में निवेश कर चुका है, जिससे आमजन अपनी गाढ़ी कमाई खोने का जोखिम उठाता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और अनुमति प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है जो व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता की जांच करता है, वह किसी भी तरह के कानूनी और आर्थिक संकट से बच सकता है।