फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   IGU Vice Chancellor participated in the Gyan Mahakumbh Conference

Rewari News: आईजीयू कुलपति ने ज्ञान महाकुंभ सम्मेलन में लिया भाग

Thu, 20 Feb 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 20 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
IGU Vice Chancellor participated in the Gyan Mahakumbh Conference
फोटो : 07भारतीय शिक्षा संस्कृति के ज्ञान महाकुंभ सम्मेलन में भाग लेने के ​लिए पहुंचे आईजीयू क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश यादव ने भारतीय शिक्षा संस्कृति की तरफ से आयोजित हुए ज्ञान महाकुंभ 2081 में भाग लिया। यह आयोजन 10 जनवरी से 10 फरवरी तक प्रयागराज में आयोजित हुआ था। इसमें विश्वविद्यालय के 30 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की थी।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करना और शिक्षा को आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रीय अस्मिता से जोड़ना था। इसमें 100 से अधिक केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद, नीति आयोग के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 7 कुलपति, 44 शिक्षकों और देशभर से 10,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी ने कहा कि ज्ञान महाकुंभ भारतीय शिक्षा प्रणाली को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने पारंपरिक और आधुनिक शिक्षा के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करना समय की मांग है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्र निर्माण के लिए विभिन्न संकल्प पारित किए गए, जिन्हें आगामी एक माह तक विशेष अभियान के रूप में पूरे देश में प्रचारित किया जाएगा। इस महाकुंभ ने भारतीय शिक्षा और संस्कृति के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया, जिससे भविष्य की शिक्षा नीति में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed