फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   IGU students protest for basic amenities

Rewari News: मूलभूत सुविधाओं के लिए आईजीयू के विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 15 Oct 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 15 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
IGU students protest for basic amenities
फोटो : 9मांगों को लेकर प्रदर्शन करते छात्र। स्रोत : छात्र
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। छात्र नेता रवि मसीत की अगुवाई में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

छात्र नेता रवि मसीत ने बताया कि यूनिवर्सिटी में छात्रों को मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि छात्र रोजाना बसों की कमी के कारण समय पर क्लास नहीं पहुंच पाते और न ही समय पर घर जा पाते हैं।
विज्ञापन

छात्राओं के टॉयलेट की सफाई ठीक से नहीं की जाती है। टायलेट के दरवाजे टूटे हुए हैं। कैंपस में पेयजल की सुविधा नहीं है। री-इवैल्यूएशन के परिणाम समय पर नहीं आते, स्पोर्ट्स एक्टिविटी का अभाव है, ई-रिक्शा सेवा बंद है। योग विभाग में प्रैक्टिकल क्लासरूम की कमी है। साइकोलॉजी विभाग में भी क्लासरूम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी में वाई-फाई की सुविधा नहीं है। लाइब्रेरी में किताबों की भारी कमी है और कैंपस की कई मूलभूत जरूरतें अधूरी पड़ी हैं। प्रदर्शन की सूचना के बाद करीब 20 मिनट बाद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार मौके पर पहुंचे और छात्रों की सभी मांगें सुनीं। उन्होंने 15 दिन के भीतर सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
छात्र नेता रवि मसीत ने कहा कि हम छात्रों के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। छात्र नेता जीतू ने कहा कि 12 साल बाद विद्यार्थी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। छात्रों की मांग जायज है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को जल्द विद्यार्थियों की मांग पूरी करनी चाहिए। इस मौके परशुभम, भूपी, जोनी, करम, हरदीप, शिवम, चिराग, हरीश, पवन, प्रिंस, राहुल, नमन, कुणाल, योगेश, कुलदीप, कृति, तनुप्रिया, साहिल, कार्तिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed