फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If you do government work, then you should be considered a government employee: Tara

सरकार का काम करते हैं तो सरकारी कर्मचारी माना जाए : तारा

Sun, 19 Dec 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
If you do government work, then you should be considered a government employee: Tara
सुभाष पार्क में धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर तालमेल कमेटी की जिला इकाई की ओर से मांगों के लिए शनिवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। स्थानीय नेताजी सुभाष पार्क में हुई सभा की अध्यक्षता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन के जिलाध्यक्ष तारा देवी व राजबाला ने की। उन्होंने कहा कि जब उनसे सरकारी काम कराया जाता है तो उन्हें सरकारी कर्मचारियों का दर्जा भी देना चाहिए। सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

प्रधान तारा देवी ने बताया कि सरकार को उन्हें न्यूनतम वेतन 24000 रुपये व हेल्पर को 16000 रुपये देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को एनजीओ को सौंप रही है। इसका जोरदार विरोध किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का इतना सीमित वेतन होने के बावजूद कभी भी समय पर मानदेय नहीं दिया जाता है। वहीं, घोषणा वर्कर को 1500 रुपये हेल्पर को 750 रुपये आज तक लागू नहीं की गई है। 2018 के समझौते के तहत बहुत सारी मांगे अभी भी लागू नहीं की गई है। इस अवसर पर कृष्णा यादव, संतरा देवी, बीना, राजबाला, आशा, सुमन, गीता, अनीता, संतोष, राजवंती, शांति, बिमला, संतरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------------------------------
27 को मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
हरियाणा प्रदेश की 52000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका तालमेल कमेटी के आह्वान पर 8 दिसंबर से जिला मुख्यालय पर जारी आंदोलन के दबाव में हरियाणा सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रतिनिधियों की एक बैठक समस्याओं पर वार्ता के लिए 24 व 27 दिसंबर को पंचकुला में बुलाई है। 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात करेंगे। एआईयूटीयूसी के राज्य प्रधान कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा की आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की 16 सूत्री मांगे हैं। इनमें मुख्य रूप से सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, जब तक 24000 आंगनबाड़ी वर्कर व 16000 रुपये हेल्पर को दिए जाएं। पोषण ट्रैक की स्कीम को वापस किया जाए। कॉमरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगें नहीं मानी जाएंगी, यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed