फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If the tablet is not submitted then the result will be stopped

Rewari News: टैबलेट नहीं जमा किया तो रुकेगा परीक्षा परिणाम

Fri, 24 Mar 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 24 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
If the tablet is not submitted then the result will be stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शिक्षा विभाग ने ई-अधिगम योजना के तहत 10वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए टैबलेट बांटे थे। बोर्ड परीक्षा खत्म होने से पहले विद्यार्थियों को टैबलेट जमा करने होंगे। जो विद्यार्थी टैबलेट जमा नहीं करा पाएगा, उसका परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा।
शिक्षा निदेशालय ने बोर्ड परीक्षाओं के खत्म होने से पहले विद्यार्थियों से टैबलेट जमा कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में 22455 टैबलेट हैं जिनमें से 19607 विद्यार्थियों के पास और 2848 अध्यापकों के पास मौजूद हैं। हालांकि 10वीं, 11वीं के विद्यार्थी यदि उसी स्कूल में शिक्षा जारी रखने का फैसला लेते हैं तो उन्हें टैबलेट नहीं जमा कराने होंगे। जारी एसओपी में स्टूडेंट्स को परीक्षा खत्म होने से पहले टैबलेट जमा कराने को कहा है। अधिकारियों ने बताया कि 28 मार्च को बोर्ड परीक्षा का अंतिम दिन है। विद्यार्थियों द्वारा 27 मार्च तक टैबलेट जमा नहीं किए जाते हैं तो उनके खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। राजकीय स्कूलों में पढ़ रहे 10वीं, 11वीं के विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने की स्थिति में या 12वीं के विद्यार्थियों से टैबलेट और उसका सामान वापस लिए जाएंगे। डेटा सिम डि-एक्टिवेट कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग के आदेश के बाद स्कूल मुखिया व कक्षा प्रभारी छात्र-छात्राओं को इसके बारे में सूचित करेंगे। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी सुनिश्चित करेगी कि टैबलेट वापस जमा करवाए जाएं।
विज्ञापन

टैबलेट न लौटाने पर होगी विद्यार्थियों पर कार्रवाई
शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि जो विद्यार्थी टैबलेट जमा नहीं करवाते हैं या गुम होने का बहाना बनाते हैं उनका विवरण स्कूल द्वारा एवीएसएआर पोर्टल पर डाला जाएगा। ऐसे सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोक लिया जाएगा। यहां तक कि उनका परिणाम सरकारी साइट पर भी अपलोड नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि किसी त्रुटि के कारण ऐसे विद्यार्थी का परिणाम घोषित हो जाता है जिसने टैबलेट जमा नहीं कराया है तो स्कूल द्वारा उस विद्यार्थी को एसएलसी, डीएमसी व चरित्र प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्थिति में क्या करें विद्यार्थी
ऐसे विद्यार्थी जिनसे टैबलेट गुम हो गया है, वह इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज करवाकर स्कूल में जमा करवाएगा। ऐसे विद्यार्थियों की सूची एवीएसएआर पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। यदि किसी विद्यार्थी से टैबलेट टूट गया है या खराब हो गया है तो उसी कंडीशन में टैबलेट जमा करवाकर सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा। उसे भी पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।


सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा खत्म होने से पहले ही टैबलेट जमा करवाने होंगे। अगर कोई विद्यार्थी जमा नहीं करवाता है तो उसका परीक्षा परिणाम रोक लिया जाएगा। किसी त्रुटि के कारण परीणाम भी जारी हो जाता है तो चरित्र प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा।
- अशोक नामवाल, जिला गणित विशेषज्ञ रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed