फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If the problem of sewer overflow is not resolved, then the complaint center is locked

सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शिकायत केंद्र पर जड़ा ताला

Fri, 08 Oct 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
If the problem of sewer overflow is not resolved, then the complaint center is locked
मोहल्ला आदर्श नगर में सीवर की समस्या से परेशान लोगविभाग के शिकायत केंद्र पर ताला लगाते हुए। संव? - फोटो : Rewari
शहर के वार्ड नंबर 25 के मोहल्ला आदर्श नगर की सुभाष बस्ती में श्मशान घाट के सामने में पिछले डेढ़ माह से भी अधिक समय से सीवर ओवरफ्लो होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होने पर गुस्साए लोगों ने विभाग के शिकायत केंद्र पर कोई कर्मचारी नहीं मिलने पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद बबीता यादव ने बताया कि सुभाष बस्ती में श्मशान घाट के सामने सीवर लंबे समय से ओवरफ्लो चल रहा है। इसको लेकर स्थानीय शिकायत केंद्र से लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हालात यह है कि श्मशान घाट के सामने से गुजरने वाले इस मार्ग पर बड़ी मात्रा में दूषित पानी जमा है जहां से पैदल तो दूर वाहन से भी निकल पाना मुश्किल हो रहा है। गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध के चलते आसपास के लोगों का रहना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उच्चाधिकारियों को भी मामले की शिकायत देने के लिए फोन किया तो उन्होंने भी फोन अटेंड नहीं किया। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने शिकायत केंद्र पर ही ताला लगा दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद भी यहां पर कोई कर्मचारी व अधिकारी नहीं पहुंचा। इस अवसर पर कमला देवी, कौशल्या, महिपाली, सुनेरी, संतोष, गीता, संजय, बनवारी लाल, लाली और मीता देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेरी संज्ञान में मामला नहीं है। लेकिन, जनसमस्या है तो इसका निराकरण वरीयता के आधार पर कराया जाएगा। इसको लेकर वह संबंधित अधिकारियों से बात करेंगी।
पूनम यादव, चेयरपर्सन नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed