फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If the demands are not met, there will be a protest in March.

Rewari News: मांगें नहीं मानी गईं तो मार्च में होगा आंदोलन

Mon, 02 Feb 2026 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 02 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
If the demands are not met, there will be a protest in March.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। एम्स संघर्ष समिति मनेठी की बैठक तहसील परिसर में समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें एम्स में ओपीडी शुरू करने समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होने पर मार्च में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष कैलाश चंद ने कहा कि समिति की प्रमुख मांगों में एम्स में ओपीडी शुरू करना, एमबीबीएस की कक्षाएं चलाने, क्षेत्र में ओवरब्रिज का निर्माण कराना शामिल है। चेतावनी दी कि यदि ये मांगें पूरी नहीं हुईं तो मार्च में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवक्ता राजेंद्र सिंह ने बताया कि रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ कमेटी के आह्वान पर एनएच-71 भगवानपुर की पंचायत जमीन पर अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग को लेकर कई बार स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता का अनुरोध किया गया लेकिन अब तक समय नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ कमेटी के बैनर तले 8 फरवरी को महिलाएं स्वास्थ्य मंत्री के निवास रामपुरा पहुंचकर वार्ता करेंगी। बैठक का संचालन सचिव ओमप्रकाश सैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed