फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If someone will become a doctor, then someone will show the way by becoming a teacher.

कोई डॉक्टर बन करेगी सेवा तो कोई शिक्षिका बन दिखाएगी राह

Wed, 15 Jun 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
If someone will become a doctor, then someone will show the way by becoming a teacher.
12वीं कक्षा के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एसकेजी स्कूल की हिमश्वेता को मिठाई खिलाती ? - फोटो : Rewari
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए 12वीं कक्षा के परिणाम में जिला स्तर पर तीनों संकाय की सूची में आठ बेटियों ने जगह बनाई है। इसमें राजकीय स्कूलों से दो बेटियां तथा प्राइवेट स्कूलों से छह बेटियां शामिल हैं। इनमें रावमावि कापड़ीवास से सपना को प्रथम, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल करावरा मानकपुर से तान्या को द्वितीय स्थान मिला है। इसी प्रकार एसकेजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भाकली से हिमश्वेता व निधि, रावमावि बोड़िया कमालपुर से हिमांशी, ज्ञानदीप विद्या मंदिर दुल्हेड़ा खुर्द से पिकी तथा जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंदौला से नेहा व एसकेजी स्कूल भाकली की छात्रा अन्नु को तृतीय स्थान मिला है। टॉप रहने वाली बेटियों में से कोई चिकित्सक, कोई शिक्षक तो कोई सीए बनना चाहती हैं।
विज्ञापन

सपना का शिक्षक बनना है सपना
जिला स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाली राजकीय स्कूल कापड़ीवास की नान मेडिकल संकाय की छात्रा सपना का सपना शिक्षक बनने का है। सपना ने 500 में से 487 अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनका कहना है कि टाइम टेबल बनाने से पढ़ाई करने में आसानी होती है तथा सभी विषयों की साथ-साथ तैयारी हो जाती है।
विज्ञापन

सीए बनना चाहती हैं तान्या
जिला स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करने वाली एसडी स्कूल करावरा मानकपुर स्कूल की छात्रा तान्या ने कामर्स संकाय में 486 अंक हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। तान्या का सपना सीए बनने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक बनना चाहती हैं हिमश्वेता
एसकेजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भाकली की छात्रा हिमश्वेता ने मेडिकल संकाय में 465 अंक लेकर तीसरा स्थन हासिल किया है। हिमश्वेता का सपना चिकित्सक बनने का है। इसी प्रकार तीसरे स्थान पर रही हिमांशी भौतिक विज्ञान संकाय की शिक्षक बनना चाहती हैं। वहीं निधि भूगोल की शिक्षक, रिंकी कामर्स और नेहा भूगोल तथा अन्नु विज्ञान की शिक्षक बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed