फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If no relatives took the money trap

रिश्तेदारों ने नहीं दिए पैसे तो लगा लिया फंदा

Wed, 30 Apr 2014 12:43 AM IST
रेवाड़ी।
रेवाड़ी। Updated Wed, 30 Apr 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव पीथनवास में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि मरने वाले युवक के उसके जीजा के भाई और एक अन्य पर 1 लाख 70 हजार रुपये थे। वह यह रकम उसे दे नहीं रहे थे। इससे क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कमद उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ब्रहमजीत सिंह ने बताया कि सूबे सिंह पुत्र रविंद्र कुमार (30) रेवाड़ी के शक्ति नगर में 6 वर्षीय बेटे निखिल, तीन वर्षीय बेटी मुन्नी और पत्नी के साथ रहता था। आरोप है कि उसकेजीजा के बड़े भाई अटेली मंडी निवासी सुरेंद्र और उसके चचेरे भाई विरेंद्र गांव अकलीपुर जिला अलवर ने रविंद्र को प्रिटिंग प्रेस लगाने की सलाह दी थी। उनकी सलाह पर वह प्रेस लगाने को तैयार हो गया।
विज्ञापन


रविंद्र ने अपने रिश्तेदारों से ढाई लाख रुपये उधार लेकर प्रिटिंग मशीन खरीद ली थी, लेकिन उसका यह कारोबार चल नहीं सका। इसके बाद रिश्तेदारों ने उस पर तकादा करना शुरू कर दिया। इससे वह परेशान रहने लगा। आरोप है कि सुरेंद्र और विरेंद्र ने मिलकर मशीन को पांच मार्च को एक लाख 70 हजार रुपये में सस्ती दर पर खरीद लिया। आरोपियों ने उसे भरोसा दिया कि यह रकम दस दिन के अंदर दे दी जाएगी। समय सीमा समाप्त होने पर भी उसे रकम नहीं दी गई। इससे आहत होकर उसने हाईटेंशन लाइन की एंगल पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुरेंद्र और विरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 कैप्सन-
     बावल अस्पताल में  गांव पीथनवास निवासी शव का परीक्षण कराने के दौरान उपस्थित परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed