फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If home is one km away from school, children will get free bus service.

Rewari News: स्कूल से घर एक किमी दूर है तो बच्चों को मिलेगी फ्री बस सेवा

Wed, 01 May 2024 04:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 01 May 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
If home is one km away from school, children will get free bus service.
रेवाड़ी। जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को वर्तमान सत्र में परिवहन सुविधा देने के लिए विभागीय तैयारी शुरू कर दी गई है। सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को घर तक पहुंचाने के लिए शिक्षा विभाग निशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की तरफ से योजना का लाभ देने के लिए एमआइएस पोर्टल पर विद्यार्थियों के घर विद्यालय से दूरी का डाटा अपलोड कराया जा रहा है। बता दें कि जनवरी में शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना की शुरुआत की गई थी। इसमें जिले के जाटूसाना खंड का चयन कर विद्यार्थियों की खोज शुरू की गई थी। फिलहाल इस योजना का लाभ लेने के लिए करीब दो हजार विद्यार्थी पात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि इस योजना का लाभ उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा जिनका विद्यालय से घर एक किलोमीटर की दूरी से अधिक हो। यदि किसी विद्यार्थी का विद्यालय से घर की दूरी एक किलोमीटर के अंदर आता है तो उनको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में जिले के एक खंड को किया शामिल
इस योजना के तहत सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक के पात्र विद्यार्थियों को इसका लाभ दिया जाएगा। शिक्षा विभाग की तरफ से दी जानकारी में बताया गया है कि इस योजना का लाभ ऐसे विद्यार्थियों को मिलेगा, जिस छात्रों का घर से विद्यालय की दूरी एक किलोमीटर से अधिक हैं, वही योजना के पात्र हैं। पहले चरण में जिले के एक खंड जाटूसाना को विभाग की ओर से शामिल किया गया है। उसके बाद इस योजना को विस्तारित किया जाएगा। वहीं विभाग ने बताया कि विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना के तहत 50 से अधिक छात्र संख्या होने पर रोडवेज बसें उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं अगर विद्यार्थियों की संख्या 30 से 40 रहती है तो मिनी बस उपलब्ध कराई जाएगी। जिन गांवों में विद्यार्थियों की संख्या 5 से 10 है, वहां पर छोटे वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।

-----------
वर्जन
सरकारी विद्यार्थियों के लिए विभाग द्वारा परिवहन सुरक्षा योजना का लाभ देने के लिए विद्यार्थियों का डाटा एमआइएस पोर्टल पर अपलोड करने के लिए आदेश आ गए हैं। खंड के सभी विद्यालय के मुखियाओं को पात्र विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
-अरविंद कुमार, वीईओ जाटूसाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed