{"_id":"56f19bd44f1c1bc203f14d45","slug":"if-disobey-rules-on-holi-then-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर किया कानून का उल्लंघन तो होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर किया कानून का उल्लंघन तो होगी कार्रवाई
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। प्रेम और भाईचारे के त्योहार होली पर कानून का उल्लंघन करना भारी पड़ सकता है। एसपी संगीता कालिया ने सभी चौकी और थाना प्रभारियों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा कि त्योहार पर शराब पीकर हंगामा करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस कड़ी नजर रखे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी निर्देश दिए हैं कि कहीं से भी किसी तरह के हंगामे की शिकायत आए तो तुरंत प्रभाव से घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को काबू में करे। उन्होंने कहा कि पावन त्यौहार को आपसी भाईचारे व प्रेम से मनाया जाए इसके लिए पुलिस हमेशा लोगों के साथ है और आम लोगों से भी इसी तरह के सहयोग की उम्मीद रखी जाती है।
इसके अलावा पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों की शिकायत पुलिस को सीधे दी जा सकती है। सूचना देने के लिए पुलिस राज्य नियंत्रण कक्ष पंचकुला के टोल फ्री नंबर 1800-180-200 जारी किये हैं। इसके कंट्रोल रूम में 100 पर जानकारी दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी तथा सूचना देने वाले का नाम व पता पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि जिले में कहीं भी नशे का कारोबार या अन्य गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।