फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If demands are not met then there will be agitation: Farmers

मांगों को पूरा नहीं किया गया तो होगा आंदोलन : किसान

Wed, 13 Aug 2025 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
If demands are not met then there will be agitation: Farmers
अपनी मांगों को लेकर जानकारी देते किसान। संवाद
बावल। भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को एसडीएम बावल के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने किसानों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग करते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनके मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह किसान आंदोलन का रास्ता फिर अपना सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान देवी राम ने बताया कि अमेरिका से हुए व्यापारिक समझौते में खेती को बाहर रखा जाए। इसके अलावा उन्होंने बाजरे की एमएसपी पर खरीद, खाद-यूरिया की उपलब्धता, अधिकृत भूमि का मुआवजा और हाल ही में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के लिए मुआवजे की भी मांग की।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भले ही कृषि कानूनों को वापस ले लिया हो लेकिन आंदोलन के दौरान किए गए वादे आज तक पूरे नहीं किए गए। खेती के संसाधनों पर टैक्स लगाकर किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा रहा है और लागत मूल्य में निरंतर वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर वादे से मुकरने का भी आरोप लगाया है। इस मौके पर सरजीत सिंह, महेंद्र थानेदार, मुकेश एडवोकेट, नवीन सोहलोत आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed